Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Sanjay Gadhvi death : डायरेक्टर संजय गढ़वी ने दुनिया को कहा अलविदा, हार्ट अटैक बनी मौत की वजह

Sanjay Gadhvi death : डायरेक्टर संजय गढ़वी ने दुनिया को कहा अलविदा, हार्ट अटैक बनी मौत की वजह

नई दिल्लीः जाने-माने निर्देशक संजय गड़वी का निधन हो गया है। उन्होंने आज रविवार, 19 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने 57 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। खबरों के अनुसार, सुबह लोखंडवाला बैकरोड में जब वह टहलने के लिए जा रहे थे, तभी अचानक से […]

Sanjay Gadhvi death : डायरेक्टर संजय गढ़वी ने दुनिया को कहा अलविदा, हार्ट अटैक बनी मौत की वजह
inkhbar News
  • Last Updated: November 19, 2023 12:55:38 IST

नई दिल्लीः जाने-माने निर्देशक संजय गड़वी का निधन हो गया है। उन्होंने आज रविवार, 19 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने 57 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। खबरों के अनुसार, सुबह लोखंडवाला बैकरोड में जब वह टहलने के लिए जा रहे थे, तभी अचानक से उनके सीने में दर्द उठा और वह पसीने से भीग गए। इसके बाद आनन-फानन में संजय गड़वी को नजदीकी सबसे बड़े कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया , जहां पर डॉक्टरों ने संजय गड़वी को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में ही है पार्थिव शरीर

सुपरहिट फिल्म ‘धूम’ के डायरेक्टर संजय गड़वी के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनका इस दुनिया से जाना बॉलीवुड के लिए बड़ी क्षति है। मिली खबरों के मुताबिक संजय गड़वी को सुबह सैर के समय हार्ट अटैक आया था, जिस जगह पर वह सैर के लिए गए थे, वहां से कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल की मात्र एक से डेढ़ किलोमीटर दूर था। निर्देशक संजय गड़वी का पार्थिव शरीर फिलहाल कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में ही मौजूद है।

आज शाम होगी अंतिम विदाई

बताया जा रहा है कि आज 19 नवंबर की देर शाम तक उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। उनके निधन के बाद कई जानी-मानी हस्तियां सोशल मीडिया पर शोक जाता रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दी हैं। वह लोखंडवाला अंधेरी वेस्ट की ग्रीन एकड़ सोसाइटी में ही रहते थे। बीते दिनों ही संजय गड़वी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के विवाद पर आधारित फिल्म बनाने का खुलासा किया था।

निर्देशन में ये फिल्में शामिल

खबर के मुताबिक श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के विवाद पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी। संजय गड़वी ने ‘धूम’ और ‘धूम 2’ का निर्देशन किया था। उन्होंने ‘तेरे लिए’, ‘किडनैप’, ‘मेरे यार की शादी है’, ‘ऑपरेशन परिंदे’ और ‘अजब गजब लव’ जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन भी किया था।

यह भी पढ़ें – http://Miss Universe: शैनिस पलासियोस ने जीता ‘मिस यूनिवर्स 2023’ का खिताब, जीत के बाद आंखें हुई नम