Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Sunjay Kapur Last Rites: पंच तत्व में विलीन हुए संजय कपूर, दिल्ली में हुआ अंतिम संस्कार…पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर दोनों बच्चों के साथ रहीं मौजूद

Sunjay Kapur Last Rites: पंच तत्व में विलीन हुए संजय कपूर, दिल्ली में हुआ अंतिम संस्कार…पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर दोनों बच्चों के साथ रहीं मौजूद

Sunjay Kapur Last Rites : बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर की 12 जून को हार्ट अटैक से मौत हो गई। आज गुरूवार 19 जून 2025 को संजय कपूर पंच तत्व में विलीन हो गए। दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार हो चुका है। इसका वीडियो भी सामने आया […]

Sunjay Kapur Last Rites
inkhbar News
  • Last Updated: June 19, 2025 18:58:35 IST

Sunjay Kapur Last Rites : बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर की 12 जून को हार्ट अटैक से मौत हो गई। आज गुरूवार 19 जून 2025 को संजय कपूर पंच तत्व में विलीन हो गए। दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार हो चुका है। इसका वीडियो भी सामने आया है। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर किया गया है।

अंतिम संस्कार के बाद 22 जून को संजय कपूर के लिए प्रार्थना सभा होगी, ये दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम के समय 4 से 5 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।

करिश्मा दोनों बच्चों के साथ रहीं मौजूद

संजय को अंतिम विदाई देने के लिए करिश्मा अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ मौजूद रहीं। प्रार्थना सभा में करिश्मा के बच्चों के नाम संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार ने प्रेस नोट जारी कर प्रार्थना सभा की जानकारी दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसमें लिखा है, ‘नानक कहते हैं कि जो लोग नाम का ध्यान करते हैं और मेहनत का जीवन जीते हैं, उनके चेहरे चमकते हैं और उनके साथ कई लोग मोक्ष प्राप्त करते हैं।’ प्रार्थना सभा नोट में संवेदना व्यक्त करने वालों में करिश्मा कपूर के बच्चों का नाम भी शामिल है। इसमें संजय कपूर के माता-पिता, पत्नी प्रिया और उनके चार बच्चों- समायरा, कियान, सफीरा, अजारियस के नाम हैं।

कैसे हुई संजय की मौत?

संजय कपूर सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे। उन्होंने 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि वे पोलो टूर्नामेंट के लिए यूके गए थे। जानकारी के मुताबिक, जब वे गार्ड्स पोल क्लब में पोलो खेल रहे थे, तो उन्हें घुटन महसूस हुई। 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।

‘मैं एक बार लापता होना चाहता हूं’, अभिषेक बच्चन के पोस्ट पर हड़कंप के बाद अब खुला बड़ा राज, फैंस को मिला सभी सवालों का जवाब

नम आंखें, उदास चेहरा… संजय कपूर को अंतिम विदाई देने बच्चों संग दिल्ली पहुंचीं करिश्मा कपूर, निधन के 7 दिन बाद पंच तत्व में होंगे विलीन