Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • दिल्ली में शुभमन गिल के साथ दिखी सारा अली खान, कर रहे हैं डेट

दिल्ली में शुभमन गिल के साथ दिखी सारा अली खान, कर रहे हैं डेट

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों सारा अली खान क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ रिश्ते की वजह से चर्चा में हैं। दोनों पहले मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर करते हुए नजर आए थे। अब हाल ही में दोनों को एक […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 14, 2022 16:47:57 IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों सारा अली खान क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ रिश्ते की वजह से चर्चा में हैं। दोनों पहले मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर करते हुए नजर आए थे। अब हाल ही में दोनों को एक बार फिर से साथ में देखा गया। दोनों को दिल्ली के एक होटल के बाहर देखा गया। इसके अलावा इन्हें दिल्ली से भी साथ में देखा गया। इसके अलावा मुंबई जाने वाली फ्लाइट में भी दोनो कैजु्अल लुक में दिखे। इस दौरान की उनकी वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन वीडियोज को देख फैंस दोनों के रिलेशनशिप में होने की बाते कर रहे हैं।

वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सारा पिंक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। सारा फ्लाइट में कुछ फैंस के साथ सेल्फीज लेती हुई भी दिख रही हैं। सारा के बगल वाली सीट पर शुभमन बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों को साथ में देख फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इन अभिनेता पर आ चुका है अभिनेत्री का दिल

सारा अली खान बॉलीवुड की असल आशिकी गर्ल हैं, इस बात में कोई दोराय नहीं है। सारा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अफेयर्स को लेकर भी अक्सर सुर्ख़ियों में रहती हैं। सारा अली खान जब करण जौहर के शो में पहुंचीं थी तो उन्होंने विजय देवरकोंड़ा को डेट करने की बात कही थी। लेकिन इसी शो में बीते साल सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन पर क्रश होने की बात को भी स्वीकार किया था। कार्तिक और सारा ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट भी किया। वैसे कार्तिक आर्यन से पहले सारा अली खान का नाम सुशांत सिंह राजपूत, ईशान खट्टर, हर्षवर्धन कपूर, वीर पहरिया, जेहन हांडा के साथ भी जुड़ चुका है।

 

Chhattisgarh ED Raid: फिर IAS के घर से मिला 2 करोड़ 4 किलो सोना, 20 कैरेट का हीरा और 47 लाख कैश

Bomb Threat: मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, आनन-फानन में लैंड करवाया गया विमान