Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक को बेटे की मौत से पंहुचा था सदमा, 56 साल की उम्र में सरोगेसी से बने थे बेटी के बाप

Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक को बेटे की मौत से पंहुचा था सदमा, 56 साल की उम्र में सरोगेसी से बने थे बेटी के बाप

मुंबई: अभिनेता और मशहूर डायरेक्टर सतीश कौशिक ने अपने 2 साल के बेटे को खो दिया था। बेटे की मौत ने उनको झकझोर कर रख दिया था। इसके बाद वह पूरी तरह से टूट गए थे। फिर 56 साल की उम्र में सतीश को दोबारा पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर, […]

Satish Kaushik
inkhbar News
  • Last Updated: March 9, 2023 07:51:11 IST

मुंबई: अभिनेता और मशहूर डायरेक्टर सतीश कौशिक ने अपने 2 साल के बेटे को खो दिया था। बेटे की मौत ने उनको झकझोर कर रख दिया था। इसके बाद वह पूरी तरह से टूट गए थे। फिर 56 साल की उम्र में सतीश को दोबारा पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर, प्रोड्यूसर, कॉमेडियन और स्क्रीन राइटर सतीश कौशिक का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी अचानक मृत्यु की खबर से सभी हैरान रह गए हैं। लोगो को यकीन नहीं हो पा रहा है कि सतीश अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी कलाकारी के सभी कायल थे। सतीश ने अपने करियर में सफलता का मुकाम हासिल किया था, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए थे। दरअसल उन्होंने अपने 2 साल के बेटे को खो दिया था। इसके बाद फिर सतीश 56 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बने थे। लेकिन अब वो सबको अपने पीछे रोता-बिलखता छोड़कर चले गए हैं।

सतीश को बेटे की मौत से पंहुचा था सदमा

दरअसल सतीश कौशिक ने साल 1985 में शशि कौशिक से शादी रचाई थी। वहीं फिर साल 1996 में उनके बेटे की मौत हो गई थी। जब वह केवल दो साल का था। बेटे की मौत के कारण सतीश टूट गए थे। फिर बाद में किसी तरह से उन्होंने खुद को संभाला था। फिर 16 साल बाद 2012 में सरोगेट मदर के जरिए बेटी वंशिका का जन्म हुआ था। उस वक़्त सतीश की आयु 56 थी।