Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • शाहरुख खान के फैंस की पूरी हुई ईद, मन्नत के बाहर आकर दी मुबारकबाद

शाहरुख खान के फैंस की पूरी हुई ईद, मन्नत के बाहर आकर दी मुबारकबाद

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान हर बार ईद के मौके पर फैंस की इच्छा पूरी करते हुए नजर आते हैं। शाहरुख खान अपने घर मन्नत से बाहर आकर फैंस को ईद की मुबारकबाद देते हैं। अपने हर साल के इस रिवाज को शाहरुख ने इस साल भी निभाया है। बकरीद के मौके पर शाहरुख छोटे […]

eid mubarak
inkhbar News
  • Last Updated: July 10, 2022 18:25:22 IST

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान हर बार ईद के मौके पर फैंस की इच्छा पूरी करते हुए नजर आते हैं। शाहरुख खान अपने घर मन्नत से बाहर आकर फैंस को ईद की मुबारकबाद देते हैं। अपने हर साल के इस रिवाज को शाहरुख ने इस साल भी निभाया है। बकरीद के मौके पर शाहरुख छोटे बेटे अबराम के साथ बालकनी में आते हैं और फैंस को वेव करते हैं। शाहरुख की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही है।

Shah Rukh Khan and Abram greet fans outside mannat on eid photos viral

शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए हजारों फैंस उनके घर के बाहर इकट्ठा हो जाते हैं। इस साल भी फैंस मन्नत के बाहर इकट्ठा हुए और शाहरुख ने फैंस की इच्छा को पूरा किया है। फैंस दूर से ही सही मगर अपने सुपरस्टार से मिलने में सफल हुए।

बेटे के साथ नजर आए शाहरुख खान

जब शाहरुख फैंस से मिलने के लिए बाहर आए तो उनके साथ उनका छोटा बेटा अबराम भी मौजूद था। इस दौरान शाहरुख कैजुअल लुक में दिखे थे। शाहरुख ने व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लू कारगो पैंट पहना था। वहीं अबराम रेड टी-शर्ट के साथ डेनिम में नजर आ रहे हैं। अबराम ने भी शाहरुख के साथ फैंस को हाई किया। शाहरुख और अबराम की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

इन फिल्मो में नजर आएंगे शाहरुख

शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्मों की वजह से काफी सुर्खियों में है। अभिनेता की आने वाली फिल्में ‘पठान’ और ‘डंकी’ की जानकारी तो फैंस को पहले ही मिल चुकी है लेकिन अब शाहरुख खान ने अपनी नई फिल्म का नाम भी ऐलान कर दिया है, जिसे डायरेक्ट एटली कुमार कर रहे हैं। फिल्म ‘जवान’ 2 जून 2023 को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। फिल्म के टीजर से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म जबरदस्त होने वाली है।

 

Heart Attack: इतने घंटे जरूर सोएं, आ सकता है हार्ट अटैक

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: यही बनेंगी दयाबेन, मेकर्स ने किया कन्फर्म