नई दिल्ली : एक्ट्रेस शहनाज़ गिल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने दुबई ट्रिप की झलक फैंस को दिखाई है।
दुबई में एक्ट्रेस एक इवेंट में गई हुई थीं. इस दौरान एक्ट्रेस अपने कुछ फैंस से मिली और उनके संग खाना भी खाया। एक्ट्रेस का ये देसी लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
एक्ट्रेस शहनाज़ गिल अपने सिंपल और क्यूट आदतों की वजह से फैंस के बीच में बहुत फेमस है. कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस दुबई ट्रिप पर गई हुई थीं।
यहाँ वे टाइगर श्रॉफ, सारा अली खान, कपिल शर्मा और कई अन्य स्टार्स के संग इवेंट में शामिल हुई थी। अब उन्होंने ट्रिप से एक व्लॉग शेयर किया है। इसमें उन्हें घूमते, तैरते और जमीन पर बैठकर खाना खाते देखा जा सकता है।
शहनाज़ गिल का देसी अंदाज़ में खाना खाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो की शुरुआत एक्ट्रेस के मेकअप चेयर पर बैठे दिखने से हुई। एक्ट्रेस तैयार हो रही होती हैं, उनके मेकअप आर्टिस्ट और हेयरस्टाइलिस्ट अपने टैलेंट को दिखाते हुए उन्हें तैयार करने में लगे है।
इसके बाद एक्ट्रेस इवेंट में जाती हैं। इवेंट में उन्होंने मल्टी आउटफिट पहना था। इसी के साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक शॉक्स और व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए थे। बाद में एक्ट्रेस लाल और ग्रीन सेब खाते हुए दिखीं. एक्ट्रेस ने सेब खाते हुए कहा, ‘सोच रही हूं, मेरी पसंद का खाना तो मिला नहीं सेब कहा लूं.
‘इस ट्रिप पर एक्ट्रेस को कुछ फैंस मिले, जिन्होंने एक्ट्रेस को खाने पर इनवाइट किया. फैंस शहनाज और उनके दोस्तों को अपने साथ लेकर गए और उन्हें बढ़िया सा खाना खिलाया.
एक्ट्रेस वीडियो में कहती हैं कि हम जा रहे थे और फिर हमें रास्ते में कुछ दोस्त मिल गए और हमें खाना पर बुलाए. इसके बाद एक्ट्रेस फैंस के संग खाना खाती है और कुछ फोटोज क्लिक करवाती हैं।
फैंस को शहनाज़ का ये अंदाज़ बेहद पसंद आ रहा है। यूजर्स ने कहा- शहनाज़ एक प्योर सोल है। एक फैंस ने कमेंट में लिखा- ‘वो कितनी अच्छी हैं और फैंस के साथ कितना नम्र व्यवहार करती हैं.
एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ भी अपने परिवार की तरह ही रहती है। और दूसरे फैंस ने लिखा- ‘मैं खुद को बहुत लकी मानता हूं कि मैं उनकी लाइफ को एक्सपीरिएंस कर सकता हूं. एक अन्य ने लिखा- ‘ये व्लॉग बहुत बेहतरीन है।
चिंतन शिविर: पीएम मोदी बोले- देश में कई ‘बंदूकवाले’ तो कई ‘कलमवाले’ भी हैं नक्सली
Putin on Modi: पुतिन ने जमकर की मोदी जी की तारीफ, बोले- ‘मोदी सच्चे देशभक्त…’