शहनाज गिल
नई दिल्ली : पंजाब की कटरीना कैफ शहनाज गिल के हाथ लगा एक और बड़ा प्रोजेक्ट। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और संजय दत्त के बाद शहनाज गिल अब इस बड़ी फिल्म में नजर आने वाली है।
शहनाज़ गिल चर्चा में बनी
सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद एक्ट्रेस शहनाज गिल अपने काम पर ध्यान दे रही हैं। बीते कुछ समय से एक्ट्रेस एक के बाद एक प्रोजेक्ट साइन कर रही हैं। इन दिनों शहनाज अपनी आने वाली फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ को लेकर चर्चा में बनी हैं।
इस फिल्म में शहनाज गिल सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। बीते दिन खबर आई थी कि शहनाज गिल एक्टर संज दत्त के साथ भी स्क्रीन शेयर करने वाली है.
एक्ट्रेस के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट
एक वीडियो में एक्ट्रेस शहनाज गिल ने बताया था कि वे संजय दत्त के साथ अमेरिका जा रही हैं। इसी बीच अभिनेत्री के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगा है।
शहनाज गिल बहुत जल्द ही एक और बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री को रीआ कपूर की फिल्म के लिए अप्रोच किया है।
ये फिल्म करण बूलानी बनाएंगे
शहनाज गिल वीरे दी वेडिंग की मेकर रीआ कपूर के अगले प्रोजेक्ट में काम करेंगी। इस फिल्म में अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगे।
इस फिल्म को रीआ कपूर के पति करण बूलानी बनाने वाले है। चुलबुली शहनाज इस फिल्म में एक अलग ही रूप में नजर आएंगी। हालांकि अभी तक रीआ कपूर और शहनाज गिल ने इस खबर पर अपनी मुहर नहीं लगाई है।
फैंस ख़ुशी से झूमे
एक्ट्रेस शहनाज गिल के फैंस ये खबर सुनकर बेहद खुशी से झूम रहे हैं। अभी से ही सोशल मीडिया पर हर कोई शहनाज गिल और उनकी फिल्मों के बारे में बात करने लगा है। फैंस प्रार्थना रहे है कि शहनाज़ से जुडी ये खबर गलत न निकल जाए।
गुलाब की पंखुड़ियों के साथ खेलती दिखी : शहनाज़ गिल
शहनाज गिल इन दिनों सोशल मीडिया पर पहले से भी ज्यादा एक्टिव हो गई हैं। शहनाज अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।
बीते दिनों पहले ही शहनाज गिल का एक वीडियो वायरल हो रहा था। इस वीडियो में शहनाज गुलाब की पंखुड़ियों के साथ खेलती दिखाई दे रही थी।
राजकुमार राव सुशांत सिंह राजपूत के मौत पर हुए इमोशनल, इंटरव्यू में किया खुलासा
बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी, 11 लाख लेने के बाद भी कार्यक्रम में नहीं पहुंची