Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • बुजुर्ग महिला ने शाहरुख खान को बताया अपना क्रश, वीडियो वायरल

बुजुर्ग महिला ने शाहरुख खान को बताया अपना क्रश, वीडियो वायरल

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अभिनेता के चाहने वाले देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद है। अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर शाहरुख अपने फैंस पर प्यार लुटाते रहते हैं। अब एक बुजुर्ग महिला ने किंग खान को अपना क्रश बताया है। बुजुर्ग महिला […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: February 22, 2023 22:14:05 IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अभिनेता के चाहने वाले देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद है। अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर शाहरुख अपने फैंस पर प्यार लुटाते रहते हैं। अब एक बुजुर्ग महिला ने किंग खान को अपना क्रश बताया है। बुजुर्ग महिला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। चौंकाने वाली बात ये है कि इस वीडियो का रिप्लाई खुद शाहरुख ने दिया है।

बुजुर्ग महिला को बताया अपना क्रश

एक यूजर ने ट्वीटर पर एक ट्वीट किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स गुजराती में बुजुर्ग महिला से सवाल पूछता है, बा आपका क्रश कौन है ? इसका जवाब देते हुए वो धर्मेंद्र और शाहरुख खान का नाम लेती है। शख्स फिर पूछता है आपका क्रश ‘रणबीर कपूर या फिर रणवीर सिंह नहीं है ?’ इसके जवाब में महिला ना कहती है। बुजुर्ग महिला सवाल का जवाब देते हुए कहती है कि शाहरुख खान अच्छा अभिनय करता है और चार्मिंग भी हैं।

शाहरुख खान का रिप्लाई

इस वीडियो को शेयर करते शख्स ने शाहरुख खान को टैग किया है। इस पर किंग खान ने गुजराती में ट्वीट किया – ‘मैं भी आपसे बहुत प्यार करता हूँ बा।’ बुजुर्ग महिला के वीडियो पर जब शाहरुख ने रिएक्शन दिया तो उनके फैंस खुश हो गए। फैंस वीडियो पर कमेंट कर रहे है और शाहरुख को असली बादशाह बता रहे हैं।

इन फिल्मो में नजर आएंगे शाहरुख

वहीं शाहरुख़ खान की फिल्मों की बात करें तो अभिनेता की हाल ही में‘पठान’ में नजर आए थे। शाहरुख फैंस को ‘डंकी’ की जानकारी पहले ही मिल चुकी है। वहीं फिल्म ‘जवान’ 2 जून 2023 को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। फिल्म के टीजर से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म जबरदस्त होने वाली है। शाहरुख़ खान के फैंस उनकी आने वाली फिल्म के लिए बेहद उत्सुक हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और विजय के अलावा नयनतारा और सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार