Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • जबलपुर: बेशर्म रंग शाहरुख के लिए बना खतरा, ‘डंकी’ के शूट पर हुआ विरोध प्रदर्शन

जबलपुर: बेशर्म रंग शाहरुख के लिए बना खतरा, ‘डंकी’ के शूट पर हुआ विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली : पठान का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज़ हो चुका है और इस गाने के रिलीज़ होने के साथ ही बवाल भी शुरू हो गया है। बवाल इतना बढ़ गया है कि लोग फिल्म को बैन करने तक की मांग कर रहे हैं। धार्मिक संगठनों के लोग दीपिका और शाहरुख की फिल्म को […]

Shahrukh khan
inkhbar News
  • Last Updated: December 17, 2022 18:29:45 IST

नई दिल्ली : पठान का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज़ हो चुका है और इस गाने के रिलीज़ होने के साथ ही बवाल भी शुरू हो गया है। बवाल इतना बढ़ गया है कि लोग फिल्म को बैन करने तक की मांग कर रहे हैं। धार्मिक संगठनों के लोग दीपिका और शाहरुख की फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं। वहीं पठान में इस गाने का विवाद शाहरुख की अगली फिल्म के लिए भी खतरा बना गया है।

डंकी पर मंडराया खतरा

पठान को लेकर चल रहे विवाद की आग अब शाहरुख खान की आने वाली ‘डंकी’ तक पहुंच गई। जी हाँ! इन दिनों ‘डंकी’ की शूटिंग जबलपुर में हो रही थी। इसके बाद मध्य प्रदेश के भेड़ाघाट के 3 जगहों पर फिल्म की शूटिंग होनी बाकी है। भेड़ाघाट में सुबह जैसे ही फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तभी बजरंग दल, करणी सेना और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। साथ ही वो फिल्म की शूटिंग का विरोध करने लगे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वहां से जाने के लिए भी कहा लेकिन उनका प्रदर्शन जारी रहा।

कैसे शुरू हुआ विवाद

विवाद शुरू हुआ 12 दिसंबर से जब पठान का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज़ हुआ, जिसमें दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की केमिस्ट्री दिखीं। वीडियो सॉन्ग में दीपिका का ग्लैमरस और बोल्ड लुक नजर आ रहा है। वहीं, गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है, जिसके बाद ये कंट्रोवर्सी शुरू हुई।

इन फिल्मो में नजर आएंगे शाहरुख

वहीं शाहरुख़ खान की फिल्मों की बात करें तो अभिनेता की आने वाली फिल्में ‘पठान’ और ‘डंकी’ की जानकारी तो फैंस को पहले ही मिल चुकी है। वहीं फिल्म ‘जवान’ 2 जून 2023 को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। फिल्म के टीजर से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म जबरदस्त होने वाली है। शाहरुख़ खान के फैंस उनकी आने वाली फिल्म के लिए बेहद उत्सुक हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और विजय के अलावा नयनतारा और सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव