Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • मनोरंजन : रणबीर के बाद वाणी और संजय दत्त का फर्स्ट लुक आया सामने

मनोरंजन : रणबीर के बाद वाणी और संजय दत्त का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : फिल्म ‘शमशेरा’ से रणबीर कपूर के लुक के बाद अब संजय दत्त और वाणी कपूर का लुक भी रिवील हो गया। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था , जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। टीजर में रणबीर का लुक काफी पसंद किया गया। इसी बीच वाणी के लुक ने भी […]

shamshera
inkhbar News
  • Last Updated: June 23, 2022 18:07:54 IST

मुंबई : फिल्म ‘शमशेरा’ से रणबीर कपूर के लुक के बाद अब संजय दत्त और वाणी कपूर का लुक भी रिवील हो गया। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था , जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। टीजर में रणबीर का लुक काफी पसंद किया गया। इसी बीच वाणी के लुक ने भी फैंस का दिल जीत लिया। अभिनेत्री अपने फर्सट लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं संजय फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मचा तहलका

वाणी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने लुक की फोटो शेयर की। जिसे देख फैंस के होश ही उड़ गए। वाणी का फोटो में दिया गया कैप्शन भी लाजवाब है, वो लिखती है, ‘वो जिद्दी है और उसके पास सोने का दिल है। वो सोना है! और शमशेरा का ट्रेलर कल आ रहा है।

Inkhabar

 

संजय ने शेयर किया अपना फर्स्ट लुक

वहीं संजय ने ‘शमशेरा’ से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया। जिसे शेयर करते हुए वो लिखते हैं, ‘मिलिए दारोगा शुद्ध सिंह से। उसे कल जरूर देखिए ‘शमशेरा’ के ट्रेलर में।’ इसमें संजय का लुक काफी भयंकर लग रहा है।

Inkhabar

 

कब होगी फिल्म रिलीज होगी ?

फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान की है जो गुलामी करता है। गुलाम से लीडर और लीडर से अपने ट्राइब के लिए लेजेंड बनता हैं । वो अपने ट्राइब की आजादी और हक के लिए लड़ाई लड़ता है। करण के निर्देशन में बनी फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस की है। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु समेत तीन भाषाओं में 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं।

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्में

रणबीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में, लव रंजन की अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म शामिल है। जिसमें श्रद्धा कपूर के साथ उनकी जोड़ी देखने को मिलेगी। एक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन’ में जल्द आने वाले हैं। इस फिल्म में आलिया भट्‌ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी लीड रोल में नजर आएंगे।

 

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें