Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • मनोरंजन : शमशेरा में संजय का लुक है बेहद खतरनाक, खुद अभिनेता ने किया खुलासा

मनोरंजन : शमशेरा में संजय का लुक है बेहद खतरनाक, खुद अभिनेता ने किया खुलासा

मुंबई : फिल्म ‘शमशेरा’ से रणबीर कपूर के लुक के बाद अब संजय दत्त और वाणी कपूर का लुक भी रिवील हो गया। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था , जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। टीजर में रणबीर का लुक काफी पसंद किया गया। इसी बीच संजय दत्त के लुक ने […]

sanjay dutt
inkhbar News
  • Last Updated: June 23, 2022 20:08:19 IST

मुंबई : फिल्म ‘शमशेरा’ से रणबीर कपूर के लुक के बाद अब संजय दत्त और वाणी कपूर का लुक भी रिवील हो गया। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था , जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। टीजर में रणबीर का लुक काफी पसंद किया गया। इसी बीच संजय दत्त के लुक ने भी फैंस का दिल जीत लिया।

‘शमशेरा’ फिल्म के टीजर के बाद गुरुवार को संजय दत्त का ऑफिशियल कैरेक्टर लुक रिवील किया गया। संजय फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे हैं।फिल्म में अपने रोल के बारे में बात करते हुए संजय कहते हैं – विलेन का रोल प्ले करना काफी अच्छा रहा। बता दें, फिल्म में संजय के किरदार का नाम दरोगा शुद्ध सिंह है।

 

विलेन के रोल को बताया ‘एक्साइटिंग’

संजय दत्त कहते हैं, “विलेन का रोल प्ले करना मेरे लिए हमेशा एक्साइटिंग होता है, क्योंकि आप नियमों को नहीं मानते हैं। आप विलेन के कैरेक्टर को अपने ढंग से निभा सकते हैं। इस रोल का निभाने में बहुत मजा आया। और मैं खुद को लकी मानता हूं कि लोगों को मेरे निभाए नेगेटिव रोल आज भी याद है और अच्छे लगे हैं।”

 

संजय दत्त ने अपने रोल के बारे में बताया

अपने रोल के बारे में संजय आगे कहते हैं, “वह बुरा और खतरनाक इंसान है जो विश्वास करने के काबिल नहीं है। वह दूसरों पर जुर्म करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। करण मल्होत्रा का क्रिएट किया गया विलेन मुझे सचमुच अच्छा लगा। उन्होंने मुझे शुद्ध सिंह के कैरेक्टर के लिए फ्री छोड़ दिया और मुझे उम्मीद है कि लोगों को ये पसंद आएगा।

 

संजय ने शेयर किया अपना फर्स्ट लुक

वहीं संजय ने ‘शमशेरा’ से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया। जिसे शेयर करते हुए वो लिखते हैं, ‘मिलिए दारोगा शुद्ध सिंह से। उसे कल जरूर देखिए ‘शमशेरा’ के ट्रेलर में।’ इसमें संजय का लुक काफी भयंकर लग रहा है।

 

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें