Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • सोनाक्षी की जहीर इकबाल से शादी के बाद अस्पताल में भर्ती हुए शत्रुघ्न सिन्हा

सोनाक्षी की जहीर इकबाल से शादी के बाद अस्पताल में भर्ती हुए शत्रुघ्न सिन्हा

Shatrughan Sinha Admitted To Kokilaben Hospital: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने बीते 23 जून को अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ रजिस्टर्ड मैरेज कर ली। शादी में सोनाक्षी केपरिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। सोनाक्षी की शादी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने स्वीकार किया कि उनके परिवार में इसे लेकर मतभेद था। वहीं सोनाक्षी […]

शत्रुघ्न सिन्हा
inkhbar News
  • Last Updated: June 29, 2024 10:21:20 IST

Shatrughan Sinha Admitted To Kokilaben Hospital: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने बीते 23 जून को अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ रजिस्टर्ड मैरेज कर ली। शादी में सोनाक्षी केपरिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। सोनाक्षी की शादी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने स्वीकार किया कि उनके परिवार में इसे लेकर मतभेद था। वहीं सोनाक्षी की शादी के 5 दिन बाद ही शत्रुघ्न सिन्हा को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।

पिता को देखने अस्पताल पहुंची सोनाक्षी

दरअसल सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ शुक्रवार (29 जून) को देर शाम मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल से निकलते हुए स्पॉट की गई। जिसके बाद से इस बात की चर्चा शुरू हो गई कि सोनाक्षी प्रेगनेंट हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि वो अपने पापा शत्रुघ्न सिन्हा का हालचाल लेने के लिए पति के साथ हॉस्पिटल पहुंची थीं।

शत्रुघ्न को अचानक क्या हुआ?

शत्रुघ्न सिन्हा के फैंस टेंशन में आ गए कि बेटी की शादी होते ही अचानक उन्हें क्या हो गया कि अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शत्रुघ्न रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं, हालांकि उनके हेल्थ को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कहा जा रहा है कि उनके शरीर और दिमाग पर शादी और लोकसभा चुनाव को लेकर प्रेशर था।

 

कैटरीना कैफ के रियल गुड न्यूज वाले सवाल पर विक्की कौशल का जबरदस्त रिएक्शन