Inkhabar

Shehnaaz Gill को लॉयल नहीं लगते Shahid Kapoor, किया शक

मुंबई: शहनाज गिल का चैट शो ‘देसी वाइब्स विथ शहनाज गिल’ काफी चर्चा में है। हाल ही में उनके शो में शाहिद कपूर ने शिरकत की। शाहिद कपूर अपनी वेब सीरीज फर्जी का प्रमोशन करने पहुंचे थे। इस दौरान शहनाज ने शाहिद कपूर से बात भी की। वहीं शहनाज ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: February 10, 2023 21:52:11 IST

मुंबई: शहनाज गिल का चैट शो ‘देसी वाइब्स विथ शहनाज गिल’ काफी चर्चा में है। हाल ही में उनके शो में शाहिद कपूर ने शिरकत की। शाहिद कपूर अपनी वेब सीरीज फर्जी का प्रमोशन करने पहुंचे थे। इस दौरान शहनाज ने शाहिद कपूर से बात भी की। वहीं शहनाज ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की बात भी कही। वहीं शहनाज ने शहीद कपूर की लॉयलटी पर भी सवाल उठाए। एक्ट्रेस ने जाहिर किया कि शाहिद ने शादी करके कितनी लड़कियों के दिल तोड़े हैं।

शाहिद ने मांगी माफ़ी

शाहिद कपूर फर्जी के बारे में बात करते हैं और कहते हैं कि वह इस सीरीज में विलेन का किरदार निभा रहे हैं। इस पर शहनाज ने कहा कि वह नहीं मानती हैं कि वह विलेन हो सकते हैं, क्योंकि वह इतने हैंडसम जो हैं। शाहिद हीरो हैं।इसके बाद शहनाज कहती हैं, “पता है आपने शादी करके कितनी लड़कियों के दिल तोड़े हैं।” शाहिद कैमरे की ओर देखते हुए माफ़ी मांगते हैं। अभिनेता के रिएक्शन पर शहनाज कमेंट करती हैं – “मुझे डर लग गया। ये तो अजीब सा था।” शाहिद कहते हैं कि उन्होंने बस माफ़ी मांगी है, क्योंकि उन्होंने दिल जो तोड़ा है, लेकिन अब वह वापस नहीं जा सकते, क्योंकि बहुत देर हो गई है।

अभिनेत्री ने लॉयलटी पर किया शक!

इसके बाद शहनाज गिल शाहिद को कहती हैं कि वह लॉयल हैं। हालांकि, शाहिद ऐसा समझते हैं कि शहनाज उनकी लॉयलटी पर शक कर रही हैं। शहनाज कहती हैं, “आप लॉयल हो ना।” शाहिद शहनाज को टोकते हुए कहते हैं, “ना मेरा भी सवाल था। मतलब आपको भी नहीं मालूम है, आप लॉयल हो ना? लड़कियां तो ऐसे ही सवाल पूछती हैं। शहनाज कहती हैं, “आजकल लड़कों पर भरोसा करना मुश्किल हो गया है। इसके बाद तो मानो दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई। शाहिद तो ये तक कह देते हैं कि उन्हें लड़कियों के साथ ही रिलेशनशिप मे र यह रह लेना चाहिए। इस पर अभिनेत्री कहती हैं कि उनके हार्मोंस ऐसे हैं कि लड़के ही पसंद आते हैं।

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार