Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • शहनाज गिल का नया अंदाज़, कर्ली बालों में लग रहीं हैं अप्सरा

शहनाज गिल का नया अंदाज़, कर्ली बालों में लग रहीं हैं अप्सरा

मुंबई: टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस शहनाज गिल आए दिन अपने ग्लैमरस लुक से फैंस का दिल जीतती नजर आती है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं। अब हाल ही में शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसे देख फैंस की आंखे खुली की खुली रह गई। […]

shehnaaz gill
inkhbar News
  • Last Updated: September 24, 2022 16:02:04 IST

मुंबई: टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस शहनाज गिल आए दिन अपने ग्लैमरस लुक से फैंस का दिल जीतती नजर आती है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं। अब हाल ही में शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसे देख फैंस की आंखे खुली की खुली रह गई। इस वीडियो में शहनाज वनपीस ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। साथ ही कर्ली हेयर में शहनाज एकदम डॉल जैसी दिख रही हैं। इस वीडियो में शहनाज का एक अलग अंदाज नजर आ रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस उनके इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया से होती है शहनाज की कमाई

क्या आपको पता है कि सोशल मीडिया से शहनाज गिल लाखों कमाती है। दरअसल शहनाज की जो ब्रैंड वैल्यू बन चुकी है, उसकी वजह से वो कई सारी ऐड साइन करती हैं। शहनाज गिल के संग ममा अर्थ से लेकर कई तरह के ब्रैंड जुडे़ हैं। शहनाज गिल के इंस्टाग्राम पोस्ट पर गौर करेंगे तो तीसरा-चौथा किसी न किसी प्रोडक्ट से जुड़ा जरूर होता है।

करोड़ों में है शहनाज गिल का नेटवर्थ

ऐसे में जब शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन प्रोडक्ट्स की ऐड करती हैं तो उसके लिए काफी अच्छा रकम भी वसूलती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहनाज गिल की नेट वर्थ 3 करोड़ रुपए है। सिर्फ सोशल मीडिया के पोस्ट के जरिए ही नहीं बल्कि शहनाज इवेंट्स का प्रमोशन करके भी मोटी रकम कमाती है। अगर मीडिया रिपोर्ट पर गौर करें तो एक इंटस्टाग्राम पोस्ट के लिए शहनाज गिल करीब 8 लाख रुपये की फीस चार्ज करती हैं।

वर्कफ्रंट

शहनाज को फेम बिग बॉस 13 से मिली थी, इसके बाद से एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई। शहनाज बिग बॉस के दौरान सलमान खान से मिली थीं और दोनों की बॉन्डिंग को फैंस काफी प्यार देते थे। बिग बॉस से बाहर आने के बाद शहनाज ने कई म्यूजिक वीडियोज में काम भी किया है। वो आखिरी बार दिलजीत दोसांझ की फिल्म हौसला रख में भी दिखीं थीं। साथ ही शहनाज सलमान खान की फिल्म भाईजान में भी नजर आएंगी।

 

Prayer Meet for Raju: मुंबई में राजू के लिए प्रार्थना सभा

Salman khan:अब मेगास्टार चिरंजीवी भी हुए सलमान खान के मुरीद