Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • संजय दत्त संग शहनाज जाएंगी अमेरिका, क्या फिल्म की शूटिंग के लिए जा रही हैं अभिनेत्री?

संजय दत्त संग शहनाज जाएंगी अमेरिका, क्या फिल्म की शूटिंग के लिए जा रही हैं अभिनेत्री?

मुंबई: ‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज गिल का चुलबुला अंदाज सभी को पसंद है। अभिनेत्री जल्दी ही बॉलीवुड में भी धमाल मचाएंगी। अब शहनाज जल्द ही बॉलीवुड के मुन्ना भाई यानी संजय दत्त और अरशद वारसी के साथ वर्ल्ड टूर पर धमाल मचाती नजर आएंगी। जिसका एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। […]

shehnaaz gill
inkhbar News
  • Last Updated: July 28, 2022 19:01:37 IST

मुंबई: ‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज गिल का चुलबुला अंदाज सभी को पसंद है। अभिनेत्री जल्दी ही बॉलीवुड में भी धमाल मचाएंगी। अब शहनाज जल्द ही बॉलीवुड के मुन्ना भाई यानी संजय दत्त और अरशद वारसी के साथ वर्ल्ड टूर पर धमाल मचाती नजर आएंगी। जिसका एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं।

इस वीडियो में शहनाज संजय दत्त और अरशद के साथ दिख रही हैं। वीडियो में संजय और अरशद कहते हैं कि, इस बार उनके साथ शहनाज गिल भी होंगी। तीनों साथ में बेहद अच्छे लग रहे हैं। वीडियो के साथ शहनाज कैप्शन में लिखती है, ‘मैं तो चली संजू बाबा के साथ अमेरिका और कनाडा अगले महीने से शुरू होने वाला है टूर’। बता दें, संजय दत्त का कॉन्सर्ट यूएस और कनाडा में होगा, जहां संजय, अरशद और शहनाज के अलावा बोमन ईरानी, नीति मोहन, मोनी रॉय, मनीष पॉल,अमित मिश्रा और ईशा कोपिकर भी नजर आने वाले हैं।

पहले भी दिया था शहनाज ने हिंट

शहनाज गिल के ऊपर जब फैंस ने गुलाब बरसाए तो पैपराजी ने उनकी खूबसूरत तस्वीरें भी खींचीं थी। इसके बाद जब पैप्स ने उनसे एक और बार फोटो खिंचवाने को कहा तो शहनाज गिल मजाक में कहती हैं, ‘फोटो क्लिक करवाने के लिए मेरे पास दोबारा गुलाब बरसवाने का बजट नहीं है।’ जहां तक बात है संजय दत्त के साथ अमेरिका जाने की तो इस बात का हिंट भी शहनाज गिल ने दिया।

अमेरिका जाएंगी शहनाज!

पैपराजी के साथ बातचीत के दौरान शहनाज ने कहा था – ‘मैं तो चली अमेरिका संजू बाबा के साथ।’ इसके बाद लोग कयास लगा रहे थें कि शहनाज गिकिसी बढ़ी फिल्म के लिए अमेरिका जाने वाली हैं। बता दें, इससे पहले शहनाज गिल को फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से ऑफर मिला है। इस फिल्म में शहनाज सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं।

 

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण