Inkhabar

शहनाज गिल का गाना Ghani Syaani हुआ रिलीज़, आपने देखा?

मुंबई: शहनाज गिल किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। फैंस उन्हें हर अंदाज में देखना पसंद करते हैं। शहनाज आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बिग बॉस फेम शहनाज गिल की गजब की फैन फॉलोविंग हैं। शहनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल […]

ghani syaani
inkhbar News
  • Last Updated: December 5, 2022 21:18:56 IST

मुंबई: शहनाज गिल किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। फैंस उन्हें हर अंदाज में देखना पसंद करते हैं। शहनाज आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बिग बॉस फेम शहनाज गिल की गजब की फैन फॉलोविंग हैं। शहनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होता रहता है। अब अभिनेत्री ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमे वो अपने नए गाने Ghani Syaani की जानकारी दे रही है।

गाना हुआ रिलीज़

शहनाज गिल ने गाने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने बताया है कि उनका गाना Ghani Syaani रिलीज़ हो गया है। इस गाने में अभिनेत्री के साथ एमसी स्क्वायर नजर आ रहे हैं। गाने में अभिनेत्री के लुक को देख फैंस बेहद खुश हो गए हैं। दोनों की कैमिस्ट्री को फैंस बेहद प्यार दे रहे हैं। वहीं इस गाने की ख़ास बात ये है कि एक्ट्रेस ने इसमें रैप भी किया है।

किसने गाया गाना

‘इस गाने का म्यूजिक रजत नागपाल ने दिया है। इसकी लिरिक्स खुद एमसी स्क्वायर ने लिखी है। ये गाना 5 दिसंबर को सोशल मीडिया पर रिलीज़ हुआ है। आपको बता दें, इस गाने को शहनाज गिल और एमसी स्क्वायर ने गाया है। गाने के सामने आते ही ये छा गया। गाने की क्लिप शेयर करते हुए शहनाज ने पोस्ट शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा – ‘फॉरगेट योर मंडे ब्लूज विथ घनी सयानी।’ इस सॉन्ग को एमसी स्क्वायर और शहनाज गिल दोनों ने गाया है।

करोड़ों में है शहनाज गिल का नेटवर्थ

ऐसे में जब शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन प्रोडक्ट्स की ऐड करती हैं तो उसके लिए काफी अच्छी रकम भी वसूलती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहनाज गिल की नेट वर्थ 3 करोड़ रुपए है। सिर्फ सोशल मीडिया के पोस्ट के जरिए ही नहीं बल्कि शहनाज इवेंट्स का प्रमोशन करके भी मोटी रकम कमाती है। अगर मीडिया रिपोर्ट पर गौर करें तो एक इंटस्टाग्राम पोस्ट के लिए शहनाज गिल करीब 8 लाख रुपये की फीस चार्ज करती हैं।इस तरह से शहनाज अपनी जिंदगी रानी की तरह जीती हैं।

 

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव