Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • अपनी क्यूटनेस से शहनाज ने फिर जीता लोगों का दिल, पैपराजी पर लगाए इल्जाम

अपनी क्यूटनेस से शहनाज ने फिर जीता लोगों का दिल, पैपराजी पर लगाए इल्जाम

मुंबई: बिगबॉस से अपनी पहचान बनाने वाली शहनाज आज करोड़ों लोगों के दिल में राज करती हैं। शहनाज अपने अंदाज से सबका दिल जीत लेती हैं। जैसी ही वो सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट करती हैं, वो तुरंत वायरल हो जाता है। अब शहनाज का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में […]

shehnaaz gill
inkhbar News
  • Last Updated: August 16, 2022 16:59:13 IST

मुंबई: बिगबॉस से अपनी पहचान बनाने वाली शहनाज आज करोड़ों लोगों के दिल में राज करती हैं। शहनाज अपने अंदाज से सबका दिल जीत लेती हैं। जैसी ही वो सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट करती हैं, वो तुरंत वायरल हो जाता है। अब शहनाज का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज पैपराजी पर आरोप लगा रही हैं। आप भी जानना चाहते हैं कि शहनाज ने क्या कहा तो ये खबर जरूर पढ़ें।

शहनाज का क्यूट वीडियो

शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक पार्लर से बाहर आती नजर आ रही है। जैसे ही उन्होंने पैपराजी को देखा, वैसे ही वो पैपराजी पर इल्जाम लगाते हुए कहने लगीं, ‘आप लोगों के कारण मेरे पैसे खर्च हो गए। मुझे पूरे 1000 रुपए की स्ट्रेटनिंग करानी पड़ी। क्योंकि, आप लोग यहां खड़े हैं।’ शहनाज का यह क्यूट वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। बता दें शहनाज जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू भी करने वाली हैं।

फिल्म से बाहर हुई शहनाज

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म कभी ईद कभी दिवाली उर्फ़ भाईजान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही थी। एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा किया जा रहा था की इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही शहनाज़ गिल फिल्म से बाहर हो गई हैं। इतना ही नहीं इन रिपोर्ट्स में कहा गया था कि शहनाज गिल इस समय सलमान खान से नाराज़ हैं। फिर उन्होंने इन सभी खबरों को अफवाह बताया, और एक पोस्ट भी शेयर किया था।

शहनाज का वर्कफ्रंट

हाल ही में शहनाज गिल शो मसाबा मसाबा के नए सीजन में नजर आई थी। इस शो में शहनाज ने मजेदार जवाब दिए थे। इसके अलावा एक्ट्रेस शहनाज गिल में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का नाम अब कभी ईद कभी दिवाली नहीं बल्कि भाईजान होगा। इस फिल्म से शहनाज गिल बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। उनके फैंस उन्हें बड़ी स्क्रीन में देखने के लिए उत्सुक हैं।

 

जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा: ITBP जवानों से भरी बस पलटी, 6 सुरक्षाकर्मी शहीद