Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • कबीर सिंह के बाद शहनाज ने गाया नेहा कक्कड़ का ये सॉन्ग, ये रहा वीडियो

कबीर सिंह के बाद शहनाज ने गाया नेहा कक्कड़ का ये सॉन्ग, ये रहा वीडियो

मुंबई: शहनाज गिल इस वक्त जिंदगी को खुलकर और अपनी शर्तों पर जीते नजर आ रही है। शहनाज हमेशा से चाहती थीं कि वो बॉलीवुड में एक्ट्रेस बने और अब उनका ये सपना भी पूरा हो ही गया है। भले ही वो लीड रोल में नहीं है लेकिन एक्टिंग करियर की शुरुआत उन्होंने सलमान खान […]

shehnaaz gill
inkhbar News
  • Last Updated: August 28, 2022 17:59:41 IST

मुंबई: शहनाज गिल इस वक्त जिंदगी को खुलकर और अपनी शर्तों पर जीते नजर आ रही है। शहनाज हमेशा से चाहती थीं कि वो बॉलीवुड में एक्ट्रेस बने और अब उनका ये सपना भी पूरा हो ही गया है। भले ही वो लीड रोल में नहीं है लेकिन एक्टिंग करियर की शुरुआत उन्होंने सलमान खान की फिल्म से कर ही ली है। सोशल मीडिया पर भी शहनाज काफी एक्टिव नजर आती हैं और अपने फैंस के लिए मजेदार वीडियो साझा करती रहती हैं अब शहनाज ने एक और खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में शहनाज नेहा कक्कड़ का सॉन्ग गाते नजर आ रही हैं।

शहनाज ने फिर गुनगुनाया गाना 

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। शहनाज इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी सिंगिंग का हुनर दिखाते नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक सिंगिंग वीडियो साझा किया, जिसमें वो नेहा कक्कड़ और जुबिन नौटियाल का सॉन्ग ‘तारों के शहर में’ गातें नजर आ रही हैं। वीडियो में शहनाज ने सफ़ेद मिकी माउस टी शर्ट पहनी हुई है। शहनाज पिछले दिनों फिल्म ‘कबीर सिंह’ का सॉन्ग ‘क्या हाल हो गया है’ गाते हुए भी दिखी थी। जिसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

फैंस उनके इस अंदाज की काफी सरहाना कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को ये सॉन्ग सुनकर सिद्धार्थ शुक्ला की याद भी आ जाती है। शहनाज की वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘आप की आवाज हमारे दिल तक छू जाती है।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘आप बहुत अच्छा गाते हो। हम आपसे बहुत प्रेम करते हैं।’

शहनाज का वर्कफ्रंट

एक्ट्रेस शहनाज गिल में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का नाम अब कभी ईद कभी दिवाली नहीं बल्कि भाईजान होगा। इस फिल्म से शहनाज गिल बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। उनके फैंस उन्हें बड़ी स्क्रीन में देखने के लिए उत्सुक हैं।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना