Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • शहनाज ने बिखेरे हुस्न के जलवे, फिर बनाया खूबसूरती का दीवाना

शहनाज ने बिखेरे हुस्न के जलवे, फिर बनाया खूबसूरती का दीवाना

मुंबई: शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक क्यूट वीडियो साझा की है। इसमें उन्हें अलग-अलग स्टाइल में फोटोशूट करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के पहले सीन में शहनाज गिल एक कलरफुल वन पीस गाउन पहनकर पोज करती नजर आ रही हैं। इसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने हाई हील्स भी […]

shehnaaz gillc
inkhbar News
  • Last Updated: August 7, 2022 18:50:58 IST

मुंबई: शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक क्यूट वीडियो साझा की है। इसमें उन्हें अलग-अलग स्टाइल में फोटोशूट करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के पहले सीन में शहनाज गिल एक कलरफुल वन पीस गाउन पहनकर पोज करती नजर आ रही हैं। इसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने हाई हील्स भी पहन हुई हैं। इसके अलावा उन्होंने गले में एक ज्वेलरी भी पहन रखी है। उनके बाल बंधे हुए हैं।

कैप्शन भी उनकी तरह खूबसूरत

इसके बाद एक सीन में शहनाज गिल ने एक ब्लू कलर का वन पीस ड्रेस पहन हुआ है। इसमें उन्होंने बालों पर स्कार्फ बांध रखा है साथ ही उन्होंने इयररिंग्स पहने हैं। शहनाज गिल वीडियो में काफी सूंदर लग रही है। शहनाज गिल ने वीडियो साझा करते हुए लिखा है, ‘प्रीटी बेबी।’ इसके साथ उन्होंने एक रोज की इमोजी भी साझा की है।

शहनाज गिल का क्यूट वीडियो

अभिनेत्री का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा हैl इसमें अब तक 320000 लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं16 हजार से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने वीडियो पर ब्रिलियंट शहनाज गिल, ब्यूटीफुल, क्वीन, अमेजिंग, हे भगवान, आई लव यू, यू मेड माई डे ब्यूटीफुल, लव यू शहनाज गिल जैसे कमेंट किए हैं। शहनाज गिल के इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ 17 लाख फॉलोअर्स है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती रहती हैं। इसके चलते उनके फैंस भी काफी उत्सुक रहते हैं। शहनाज गिल ने वीडियो साझा करते हुए इसे कई लोगों को टैग भी किया हैl

शहनाज का वर्कफ्रंट

हाल ही में शहनाज गिल शो मसाबा मसाबा के नए सीजन में नजर आई थी। इस शो में शहनाज ने मजेदार जवाब दिए थे। इसके अलावा एक्ट्रेस शहनाज गिल में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का नाम अब कभी ईद कभी दिवाली नहीं बल्कि भाईजान होगा। इस फिल्म से शहनाज गिल बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। उनके फैंस उन्हें बड़ी स्क्रीन में देखने के लिए उत्सुक हैं।