Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • अपनी अदाओं से शहनाज ने पंजाब ही नहीं पूरा सोशल मीडिया हिला डाला !

अपनी अदाओं से शहनाज ने पंजाब ही नहीं पूरा सोशल मीडिया हिला डाला !

मुंबई: बिग बॉस 13 के बाद से ही शहनाज लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। शो के बाद उन्होंने अपने बॉडी ट्रांसफोर्मेशन को लेकर ट्रोल हुई थी। उनके ट्रांसफोर्मेशन को फैंस ने खूब पसंद किया। उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। बता दें बिगबॉस में आते ही शहनाज ने धूम मचा दी […]

shehnaaz gill
inkhbar News
  • Last Updated: July 7, 2022 15:42:58 IST

मुंबई: बिग बॉस 13 के बाद से ही शहनाज लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। शो के बाद उन्होंने अपने बॉडी ट्रांसफोर्मेशन को लेकर ट्रोल हुई थी। उनके ट्रांसफोर्मेशन को फैंस ने खूब पसंद किया। उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। बता दें बिगबॉस में आते ही शहनाज ने धूम मचा दी थी और ऐसी फैंस फॉलोइंग हासिल की आज भी दर्शक उन्हें उतना ही प्यार दे रहे हैं। शहनाज सोशल मीडिया में अपनी नई – नई तस्वीरें पोस्ट करती ही रहती हैं इसी बीच उन्होंने अपनी एक नई वीडियो शेयर की है जिसे फैंस का बहुत प्यार मिल रहा हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो साझा किया। जिसमें वो अपनी दिलकश अदाएं बिखेरती नजर आ रही हैं। अब शहनाज का ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

वीडियो ने मचाई तबाही

हाल ही में शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने काफी बोल्ड ड्रेस पहनी है। शहनाज गिल का ये रुप देखकर उनके फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। पिंक कलर की ड्रेस में अभिनेत्री का लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। इस ड्रेस के पीछे डोरियां बंधी हुई है, जो एक्ट्रेस के लुक को काफी शानदार बनाती हैं।

‘कभी ईद कभी दिवाली’ अपडेट

फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ को लेकर काफी अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म की कास्ट में भी कई बार फेरबदल किये गए हैं। अब जानकारी मिली थी कि एक्ट्रेस शहनाज गिल में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का नाम अब कभी ईद कभी दिवाली नहीं बल्कि भाईजान होगा। इस फिल्म से शहनाज गिल बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। उनके फैंस उन्हें बड़ी स्क्रीन में देखने के लिए उत्सुक हैं।

 

रक्षाबंधन: बहनों को गोल गप्पे खिलाते दिखे अक्षय, वीडियो हुआ वायरल