Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • शहनाज गिल ने शरारा पहन कर बिखेरे जलवे, जमकर दिए पोज

शहनाज गिल ने शरारा पहन कर बिखेरे जलवे, जमकर दिए पोज

मुंबई: शहनाज गिल और एमसी स्क्वायर का नया गाना ‘घनी सयानी’ हाल ही में रिलीज हुआ है। ये गाना सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। फैंस उन्हें हर अंदाज में देखना पसंद करते हैं। शहनाज आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बिग बॉस फेम शहनाज गिल की गजब की फैन फॉलोविंग हैं। […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: December 23, 2022 21:45:11 IST

मुंबई: शहनाज गिल और एमसी स्क्वायर का नया गाना ‘घनी सयानी’ हाल ही में रिलीज हुआ है। ये गाना सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। फैंस उन्हें हर अंदाज में देखना पसंद करते हैं। शहनाज आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बिग बॉस फेम शहनाज गिल की गजब की फैन फॉलोविंग हैं। शहनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होता रहता है। अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

फिर दिखीं ट्रेडिशनल लुक में

शेयर किए गए पोस्ट में शहनाज गिल शरारा में नजर आ रही हैं। शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की 6 तस्वीरें फैंस के साथ साझा की। इसमें वो स्टाइलिश गोल्डन शरारा में अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुई नजर आ रही हैं। शहनाज गिल ने क्यूट तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘शरारा।’ इसके अलावा उन्होंने कई लोगों को टैग किया। फैंस भी उन्हें इस लुक में बेहद पसंद कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज की कमाई

क्या आपको पता है कि सोशल मीडिया से शहनाज गिल लाखों कमाती है। दरअसल शहनाज की जो ब्रैंड वैल्यू बन चुकी है, उसकी वजह से वो कई सारी ऐड साइन करती हैं। शहनाज गिल के संग ममा अर्थ से लेकर कई तरह के ब्रैंड जुडे़ हैं। शहनाज गिल के इंस्टाग्राम पोस्ट पर गौर करेंगे तो तीसरा-चौथा किसी न किसी प्रोडक्ट से जुड़ा जरूर होता है।

करोड़ों में है शहनाज गिल का नेटवर्थ

ऐसे में जब शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन प्रोडक्ट्स की ऐड करती हैं तो उसके लिए काफी अच्छी रकम भी वसूलती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहनाज गिल की नेट वर्थ 3 करोड़ रुपए है। सिर्फ सोशल मीडिया के पोस्ट के जरिए ही नहीं बल्कि शहनाज इवेंट्स का प्रमोशन करके भी मोटी रकम कमाती है। अगर मीडिया रिपोर्ट पर गौर करें तो एक इंटस्टाग्राम पोस्ट के लिए शहनाज गिल करीब 8 लाख रुपये की फीस चार्ज करती हैं।इस तरह से शहनाज अपनी जिंदगी रानी की तरह जीती हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव