Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • शहनाज के शो में पहुंचे शाहिद कपूर, दिखीं जबरदस्त बॉन्डिंग

शहनाज के शो में पहुंचे शाहिद कपूर, दिखीं जबरदस्त बॉन्डिंग

मुंबई: शहनाज गिल किसी पहचान की मोहताज नहीं है। इन दिनों वो अपने नए म्यूजिक वीडियो के चलते चर्चा में हैं। इस गाने को फैंस बेहद प्यार दे रहे हैं। वहीं शहनाज अपने चैट शो “देसी वाइब्स विद शहनाज गिल ” से भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। अब अभिनेत्री के शो में कबीर […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: January 31, 2023 21:43:50 IST

मुंबई: शहनाज गिल किसी पहचान की मोहताज नहीं है। इन दिनों वो अपने नए म्यूजिक वीडियो के चलते चर्चा में हैं। इस गाने को फैंस बेहद प्यार दे रहे हैं। वहीं शहनाज अपने चैट शो “देसी वाइब्स विद शहनाज गिल ” से भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। अब अभिनेत्री के शो में कबीर सिंह फेम एक्टर यानी शहीद कपूर पहुंचे हैं। इस पल की फोटोज शहनाज ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

शेयर की तस्वीरें

शहनाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शाहिद कपूर के साथ फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में शहनाज और शाहिद के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग नजर आ रही है। इस दौरान शहनाज ब्लू टॉप और प्लाजो में नजर आई। वहीं शाहिद कपूर हुडी और जींस में दिखें। दोनों ही तस्वीर में बेहद कमाल लग रहे हैं। वहीं फैंस शेहनाज के इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन फोटोज से तो साफ़ है कि इस इंटरव्यू के दौरान दोनों ने जमकर मस्ती की। सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते हुए शहनाज ने कैप्शन में लिखा- Next up on “देसी वाइब्स विद शहनाज गिल ” is Sunny from फर्जी। आपको बता दें, शाहिद अपना ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। वो सीरीज फर्जी से ओटीटी की दुनिया में कदम रखेंगे।

शहनाज की कमाई

क्या आपको पता है कि सोशल मीडिया से शहनाज गिल लाखों कमाती है। दरअसल शहनाज की जो ब्रैंड वैल्यू बन चुकी है, उसकी वजह से वो कई सारी ऐड साइन करती हैं। शहनाज गिल के संग ममा अर्थ से लेकर कई तरह के ब्रैंड जुडे़ हैं। शहनाज गिल के इंस्टाग्राम पोस्ट पर गौर करेंगे तो तीसरा-चौथा किसी न किसी प्रोडक्ट से जुड़ा जरूर होता है।

करोड़ों में है शहनाज गिल का नेटवर्थ

ऐसे में जब शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन प्रोडक्ट्स की ऐड करती हैं तो उसके लिए काफी अच्छी रकम भी वसूलती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहनाज गिल की नेट वर्थ 3 करोड़ रुपए है। सिर्फ सोशल मीडिया के पोस्ट के जरिए ही नहीं बल्कि शहनाज इवेंट्स का प्रमोशन करके भी मोटी रकम कमाती है। अगर मीडिया रिपोर्ट पर गौर करें तो एक इंटस्टाग्राम पोस्ट के लिए शहनाज गिल करीब 8 लाख रुपये की फीस चार्ज करती हैं।इस तरह से शहनाज अपनी जिंदगी रानी की तरह जीती हैं।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार