Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • कीचड़ से खेलती नजर आई शहनाज गिल, अजीब कैप्शन के साथ शेयर की फोटोज

कीचड़ से खेलती नजर आई शहनाज गिल, अजीब कैप्शन के साथ शेयर की फोटोज

मुंबई: बिग बॉस 13 के बाद से ही शहनाज लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। शो के बाद उन्होंने अपने बॉडी ट्रांसफोर्मेशन को लेकर ट्रोल हुई थी। उनके ट्रांसफोर्मेशन को फैंस ने खूब पसंद किया। उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। बता दें बिगबॉस में आते ही शहनाज ने धूम मचा दी […]

shehnaaz gill
inkhbar News
  • Last Updated: August 4, 2022 21:33:33 IST

मुंबई: बिग बॉस 13 के बाद से ही शहनाज लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। शो के बाद उन्होंने अपने बॉडी ट्रांसफोर्मेशन को लेकर ट्रोल हुई थी। उनके ट्रांसफोर्मेशन को फैंस ने खूब पसंद किया। उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। बता दें बिगबॉस में आते ही शहनाज ने धूम मचा दी थी और ऐसी फैंस फॉलोइंग हासिल की आज भी दर्शक उन्हें उतना ही प्यार दे रहे हैं। अब शहनाज की एक फोटो खूब वायरल हो रही है। इन फोटोज में अभिनेत्री किसानों के साथ धान बोते नजर आ रही है। फैंस शहनाज की इन फोटोज को जमकर प्यार दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही है।

Shehnaaz Gill Viral Photos: शहनाज गिल हाल ही में किसानों के साथ मिलकर धान बोते नजर आती आई थीं, और अब एक बार फिर वह उसी अंदाज में नजर आ रही हैं. अभी थोड़ी देर पहले ही शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कीं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. इन तस्वीरों में शहनाज कीचड़ में लेट-लेटकर पोज देती नजर आ रही हैं. (फोटो साभारः Instagram @shehnaazgill)

शहनाज की कीचड़ फोटोज

अभिनेत्री हाल ही में किसानों के साथ मिलकर धान बोते नजर आई थी, और अब एक बार फिर वह उसी अंदाज में नजर आ रही हैं। आज शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें साझा कीं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में शहनाज कीचड़ में लेट-लेटकर पोज देती दिख रही हैं। इन तस्वीरों में शहनाज के अंदाज को सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर शहनाज ने इन तस्वीरों के साथ जो कैप्शन लिखा है, वह चर्चा में आ गई है। दरअसल, इन तस्वीरों में शहनाज पूरी तरह से कीचड़ से लथपथ दिखाई दे रही हैं और इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘स्पा टाइम।’ यूजर्स कमेंट कर कह रहे हैं कि ऐसा सिर्फ शहनाज गिल ही कर सकती हैं, वह बहुत ही स्वीट हैं।

इन तस्वीरों में शहनाज के अंदाज को इंस्टाग्राम पर बेहद पसंद किया जा रहा है. (फोटो साभारः Instagram @shehnaazgill)

शहनाज का वर्कफ्रंट

शहनाज गिल हाल ही में शो मसाबा मसाबा के नए सीजन में नजर आई थी। इस शो में शहनाज ने मजेदार जवाब दिए थे। इसके अलावा एक्ट्रेस शहनाज गिल में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का नाम अब कभी ईद कभी दिवाली नहीं बल्कि भाईजान होगा। इस फिल्म से शहनाज गिल बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। उनके फैंस उन्हें बड़ी स्क्रीन में देखने के लिए उत्सुक हैं।

 

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण