Inkhabar

शहनाज के पैर पर लगी चोट, खुद किया खुलासा

मुंबई: बिग बॉस 13 के बाद से ही शहनाज लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। शो के बाद उन्होंने अपने बॉडी ट्रांसफोर्मेशन को लेकर ट्रोल हुई थी। उनके ट्रांसफोर्मेशन को फैंस ने खूब पसंद किया। उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। बता दें बिगबॉस में आते ही शहनाज ने धूम मचा दी […]

shehnaz gill viral photo
inkhbar News
  • Last Updated: July 8, 2022 19:10:09 IST

मुंबई: बिग बॉस 13 के बाद से ही शहनाज लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। शो के बाद उन्होंने अपने बॉडी ट्रांसफोर्मेशन को लेकर ट्रोल हुई थी। उनके ट्रांसफोर्मेशन को फैंस ने खूब पसंद किया। उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।

बता दें बिगबॉस में आते ही शहनाज ने धूम मचा दी थी और ऐसी फैन फॉलोइंग हासिल की आज भी दर्शक उन्हें उतना ही प्यार दे रहे हैं। अब शहनाज के ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। वीडियो में शहनाज फोटोग्राफर से बात करती नजर आ रही है। साथ ही उनके पैर पर चोट लगी जिस कारण वे हिल्स में चल नहीं पा रही है। इस बात का खुलासा खुद शहनाज ने किया है।

शहनाज गिल का वीडियो

शहनाज गिल फैंस के अलावा मीडिया फोटोग्राफर्स की भी काफी फेवरेट हैं। शहनाज जहां भी जाती हैं फोटोग्राफर्स उनकी फोटोज और वीडियोज लेने के लिए वहीं आ जाते हैं। अब आज शहनाज फिर स्पॉट हुई और इस दौरान के उनके कई वीडियोज वायरल हुए हैं। किसी वीडियो में वह हील्स में नहीं चल पा रही हैं तो किसी में वह बता रही हैं कि उनके पैर में चोट लगी हुई हैं और एक वीडियो में तो वह फोटोग्राफर्स के पैर तक छूने लगती हैं।

अभिनेत्री के ये वीडियोज फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में उनका मजेदार अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। शहनाज फोटोग्राफर्स के साथ काफी बातें करते हुए भी नजर आ रही हैं।

शहनाज को लगी चोट

मीडिया फोटोग्राफर्स से बात करते हुए शहनाज ने बताया की उनके पैर पर चोट लग गयी है और उन्हें बहुत दर्द हो रहा है। इसके बाद सभी उन्हें ध्यान रखने को कहते हैं। वहीं फिर जब शहनाज कैजुअल आउटफिट में आती हैं और वैनिटी वैन से वापस घर के लिए रवाना होती है। पहले तो शहनाज सभी को हाथ जोड़ती हैं और फिर पैर भी छूने लगती हैं। इसके बाद शहनाज अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से चली जाती है।

 

महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया