Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला की याद में गाया गाना- ‘दिल को करार’

शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला की याद में गाया गाना- ‘दिल को करार’

मुंबई: शहनाज गिल किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। फैंस उन्हें हर अंदाज में देखना पसंद करते हैं। शहनाज आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बिग बॉस फेम शहनाज गिल की गजब की फैन फॉलोविंग हैं। शहनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल […]

sidnaaz
inkhbar News
  • Last Updated: November 25, 2022 18:38:40 IST

मुंबई: शहनाज गिल किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। फैंस उन्हें हर अंदाज में देखना पसंद करते हैं। शहनाज आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बिग बॉस फेम शहनाज गिल की गजब की फैन फॉलोविंग हैं। शहनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होता रहता है। दरअसल, ये एक वीडियो सॉन्ग है। वीडियो में एक बार फिर शहनाज ने सिडनाज की यादें ताजा कर दी है।

सिद्धार्थ को किया याद

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शहनाज गिल कुछ लोगों के साथ नजर आ रही हैं, इनमें रैपर एमसी स्क्वायर भी दिख रहे हैं। वीडियो में शहनाज, सिद्धार्थ शुक्ला का गाना दिल को करार आया गाते हुए नजर आ रही है। गाते वक्त एक्ट्रेस बेहद भावुक हो रही हैं और नजरे झुकाए गाना गा रही हैं। फैंस शहनाज के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस शहनाज़ और दिवगंत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

शहनाज की कमाई

क्या आपको पता है कि सोशल मीडिया से शहनाज गिल लाखों कमाती है। दरअसल शहनाज की जो ब्रैंड वैल्यू बन चुकी है, उसकी वजह से वो कई सारी ऐड साइन करती हैं। शहनाज गिल के संग ममा अर्थ से लेकर कई तरह के ब्रैंड जुडे़ हैं। शहनाज गिल के इंस्टाग्राम पोस्ट पर गौर करेंगे तो तीसरा-चौथा किसी न किसी प्रोडक्ट से जुड़ा जरूर होता है।

करोड़ों में है शहनाज गिल का नेटवर्थ

ऐसे में जब शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन प्रोडक्ट्स की ऐड करती हैं तो उसके लिए काफी अच्छी रकम भी वसूलती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहनाज गिल की नेट वर्थ 3 करोड़ रुपए है। सिर्फ सोशल मीडिया के पोस्ट के जरिए ही नहीं बल्कि शहनाज इवेंट्स का प्रमोशन करके भी मोटी रकम कमाती है। अगर मीडिया रिपोर्ट पर गौर करें तो एक इंटस्टाग्राम पोस्ट के लिए शहनाज गिल करीब 8 लाख रुपये की फीस चार्ज करती हैं।इस तरह से शहनाज अपनी जिंदगी रानी की तरह जीती हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव