Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • दिलजीत दोसांझ के गाने पर थिरकती दिखी शहनाज गिल, वायरल हुआ वीडियो

दिलजीत दोसांझ के गाने पर थिरकती दिखी शहनाज गिल, वायरल हुआ वीडियो

मुंबई: टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस शहनाज गिल आए दिन अपने ग्लैमरस लुक से फैंस का दिल जीतती नजर आती है।शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस दिलजीत दोसांझ के गाने जिंद माही पर रील वीडियो बना रही हैं। वह वीडियो में अलग-अलग अंदाज में डांस करती हुई […]

shehnaaz gill
inkhbar News
  • Last Updated: September 24, 2022 21:20:07 IST

मुंबई: टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस शहनाज गिल आए दिन अपने ग्लैमरस लुक से फैंस का दिल जीतती नजर आती है।शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस दिलजीत दोसांझ के गाने जिंद माही पर रील वीडियो बना रही हैं। वह वीडियो में अलग-अलग अंदाज में डांस करती हुई दिख रही है। शहनाज इस वीडियो में बेहद सुंदर नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देख फैंस शहनाज की खूब तारीफ़ कर रहे हैं। ये वीडयो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सलवार शूट में दिखी अभिनेत्री

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शहनाज गिल ने सलवार और कुर्ता पहना हुआ है। इसके अलावा उन्होंने बहुत ही लाइट मेकअप किया है। उन्होंने चोटी बांध रखी है और उन्होंने हाथों में चूड़ियां पहनी हुई हैं। वह अलग-अलग अंदाज में डांस करती हुई दिख रही है। शहनाज गिल की वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। फैंस शहनाज के इस वीडयो की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया से होती है शहनाज की कमाई

क्या आपको पता है कि सोशल मीडिया से शहनाज गिल लाखों कमाती है। दरअसल शहनाज की जो ब्रैंड वैल्यू बन चुकी है, उसकी वजह से वो कई सारी ऐड साइन करती हैं। शहनाज गिल के संग ममा अर्थ से लेकर कई तरह के ब्रैंड जुडे़ हैं। शहनाज गिल के इंस्टाग्राम पोस्ट पर गौर करेंगे तो तीसरा-चौथा किसी न किसी प्रोडक्ट से जुड़ा जरूर होता है।

करोड़ों में है शहनाज गिल का नेटवर्थ

ऐसे में जब शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन प्रोडक्ट्स की ऐड करती हैं तो उसके लिए काफी अच्छा रकम भी वसूलती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहनाज गिल की नेट वर्थ 3 करोड़ रुपए है। सिर्फ सोशल मीडिया के पोस्ट के जरिए ही नहीं बल्कि शहनाज इवेंट्स का प्रमोशन करके भी मोटी रकम कमाती है। अगर मीडिया रिपोर्ट पर गौर करें तो एक इंटस्टाग्राम पोस्ट के लिए शहनाज गिल करीब 8 लाख रुपये की फीस चार्ज करती हैं।

 

 

Prayer Meet for Raju: मुंबई में राजू के लिए प्रार्थना सभा

Salman khan:अब मेगास्टार चिरंजीवी भी हुए सलमान खान के मुरीद