Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया अपने बच्चों का वीडियो, धूमधाम से मनाया भाई दूज

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया अपने बच्चों का वीडियो, धूमधाम से मनाया भाई दूज

मुंबई: शिल्पा शेट्टी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। त्योहार का मौका है और शिल्पा शेट्टी कुछ पोस्ट न करे ऐसे हो सकता है क्या ? शिल्पा ने भाई दूज के मौके पर […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 27, 2022 18:30:36 IST

मुंबई: शिल्पा शेट्टी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। त्योहार का मौका है और शिल्पा शेट्टी कुछ पोस्ट न करे ऐसे हो सकता है क्या ? शिल्पा ने भाई दूज के मौके पर अपने बच्चो का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके बच्चे भाई दूज मनाते दिख रहे हैं। उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो हुआ वायरल

शिल्पा शेट्टी ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा के बेटे वियान और बेटी समीषा भाई दूज मनाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में समीषा वियान की आरती उतारती हैं और एक दूसरे के गले मिलते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा कैप्शन में लिखती है- ‘भाई बहन की दोस्ती होती है सबसे खास।’ वीडियो में उनके दोनों बच्चों का क्यूट बॉन्ड साफ़-साफ़ नजर आ रहा है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस शिल्पा के बच्चों के इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। हर कोई उनका दीवाना हो गया है।

कार्तिक आर्यन ने शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड में कार्तिक आर्यन एक के बाद एक हिट दे रहे है। अब भाई दूज के मौके पर कार्तिक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में कार्तिक अपनी बहन कृतिका आर्यन के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में कार्तिक अपनी बहन के पांव छूते हुए दिख रहे हैं। कार्तिक की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही उनकी खूब तारीफ़ कर रहे हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव