Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • किसे याद कर रही है शिवांगी, वाइट साडी में शेयर किया पोस्ट

किसे याद कर रही है शिवांगी, वाइट साडी में शेयर किया पोस्ट

मुंबई: ये रिश्ता क्या कहलाता हैं जैसे सुपरहिट सीरियल में नायरा का किरदार निभाने वाली शिवांगी जोशी लोगों के बीच काफी फेमस हैं। अभिनेत्री अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री के मोहसिन खान संग ब्रेकअप की ख़बरें सामने आई थीं। वहीं अब अभिनेत्री का शेयर किया […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: January 26, 2023 22:25:39 IST

मुंबई: ये रिश्ता क्या कहलाता हैं जैसे सुपरहिट सीरियल में नायरा का किरदार निभाने वाली शिवांगी जोशी लोगों के बीच काफी फेमस हैं। अभिनेत्री अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री के मोहसिन खान संग ब्रेकअप की ख़बरें सामने आई थीं। वहीं अब अभिनेत्री का शेयर किया गया पोस्ट सुर्खियों में हैं।

शेयर किया पोस्ट

शिवांगी जोशी ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें वो वाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही है। इसके साथ ही शिवांगी को देख ऐसा लग रहा है कि वो किसी को याद कर रही है। तभी तो शिवांगी ने इसे पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- Yaad. जिसके बाद उनके फैंस कयास लगा रहे हैं कि शिवांगी इस दौरान मोहसिन खान को याद कर रही है, जो शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में उनके को-एक्टर थे। वहीं अभिनेत्री की ख़ूबसूरती देख फैंस शिवांगी की तारीफ़ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

शिवांगी का नया शो

एक रिपोर्ट के मुताबिक शिवांगी जोशी को एकता कपूर के अपकमिंग शो में काम करने का मौका मिला है। ये शो “ब्यूटी एंड द बीस्ट” का हिंदी रीमेक होगा। शो से जुड़े एक सोर्स ने जानकारी दी की शिवांगी इस शो में एक अहम रोल निभाएंगी। हालाँकि वह शुरूआती एपिसोड में नजर आएगी। उनका किरदार कहानी को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। शिवांगी राजपरी का डबल किरदार प्ले करेंगी। इस शो की शूटिंग एक हफ्ते में शुरू हो जाएगी। पहला एपिसोड एक घंटे के लिए टेलीकास्ट किया जाएगा।

इन शो में आ चुकी है नजर

शिवांगी के टीवी करियर की बात करें तो बीते दिनों फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी में दिखीं और अभिनेत्री को असली पहचान मिली शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से। इस शो में उन्होंने नायरा का किरदार निभाया था। इसके अलावा बालिका वधू 2 में भी नजर आ चुकी है। अभिनेत्री के फैंस अब उनके नए शो के इंतजार में हैं।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्त