Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • श्रद्धा कपूर ने जीता फैंस का दिल, आँखों से किया जादू

श्रद्धा कपूर ने जीता फैंस का दिल, आँखों से किया जादू

मुंबई: श्रद्धा कपूर अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है। एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। श्रद्धा कपूर अपने अभिनय से तो सबको चौंका देती है। वहीं अपनी खूबसूरती से भी फैंस का दिल जीत लेती है। इसके अलावा वो अक्सर अपने पोस्ट सोशल मीडिया पर […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: December 30, 2022 22:25:44 IST

मुंबई: श्रद्धा कपूर अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है। एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। श्रद्धा कपूर अपने अभिनय से तो सबको चौंका देती है। वहीं अपनी खूबसूरती से भी फैंस का दिल जीत लेती है। इसके अलावा वो अक्सर अपने पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनके पोस्ट को बेहद पसंद करते हैं। अब जो पोस्ट अभिनेत्री ने शेयर किया है वो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

शेयर किया पोस्ट

वरुण धवन की फिल्म भेड़िया में श्रद्धा कपूर ने कैमियो किया था। फिल्म में उनके कैमियो को सराहा गया था। बस उसी की झलक अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। फैंस उन्हें इस लुक में बेहद पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में श्रद्धा अपनी आँखों से फैंस पर जादू कर रही हैं। नेटिजन्स अभिनेत्री की इन तस्वीरों पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

इन फिल्मों में नजर आएंगी श्रद्धा

श्रद्धा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में, लव रंजन की अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म शामिल है। जिसमें श्रद्धा कपूर के साथ उनकी जोड़ी देखने को मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है। सबसे अलग बात यह है कि इस फिल्म में बोनी कपूर भी अभिनय करने जा रहे है। इस फिल्म में बोनी कपूर रणबीर के पिता के रोल में नजर आएंगे, और डिंपल कपाडिया माँ के रूप में दिखेंगी। इस फिल्म को लेकर बोनी कपूर ने कहा था ” मैं बहुत खुश हूँ, मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैंने एक अच्छी यूनिट के साथ काम किया है। रणबीर कपूर एक शानदार कलाकार है और डिंपल कपाड़िया एक अच्छी सह कलाकार है.

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव