Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • सिडनाज की अधूरी कहानी, आज भी याद करती है शहनाज

सिडनाज की अधूरी कहानी, आज भी याद करती है शहनाज

मुंबई: 02 सितंबर साल 2021 की वो तारीख जिसमे सबको चौंका दिया था। गुरुवार की सुबह का वो दिन था जब टीवी और बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) की मौत की खबर ने सबको दुखी कर दिया था। चाहने वालों को घंटों तक इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ कि उनके सुपरस्टार ने […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: September 1, 2022 22:03:29 IST

मुंबई: 02 सितंबर साल 2021 की वो तारीख जिसमे सबको चौंका दिया था। गुरुवार की सुबह का वो दिन था जब टीवी और बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) की मौत की खबर ने सबको दुखी कर दिया था। चाहने वालों को घंटों तक इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ कि उनके सुपरस्टार ने अब इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। हर कोई यह जानना चाहता था कि फिट दिख रहे सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उस रात आखिर क्या हुआ, जब वह हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए थे। जानकारी के लिए बता दें, 40 साल की उम्र में अचानक कार्डियक अरेस्ट से सिद्धार्थ शुक्ल का निधन हुआ।

ऐसे हुआ था निधन

हर रात की तरह उस रात भी सिद्धार्थ शुक्ला समय से सो गए थे। कहा जाता है कि देर रात उन्हें सीने में दर्द हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपनी मां रीता शुक्ला को ये बात बताई। इसके बाद उन्होंने अपनी माँ से पीने के लिए पानी मांगा था, जिसके बाद फिर वो सो गए थे। अगले दिन यानी गुरुवार को जब सुबह मां ने उन्हें उठाया तो वह नहीं उठे। इसके बाद मां ने बहनों को बुलाया और डॉक्टर को भी संपर्क किया। फैमिली डॉक्टर ने उनकी पल्स चेक की और सिद्धार्थ शुक्ला को अस्पताल ले जाने की एडवाइस दी। करीब 9.30 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां 10.30 बजे डॉक्टर्स ने सिद्धार्थ शुक्ला को मृत घोषित कर दिया।

सबको छोड़ गए सिद्धार्थ शुक्ल

एक्टर अपने पीछे अपनी मां, दो बहनें और गर्लफ्रेंड शहनाज गिल को अकेला छोड़ गए। आज शहनाज के पास सिद्धार्थ की कई यादें हैं। उन्हें जब-जब अपने प्यार की याद आती है तो वो उनकी तस्वीरें और कुछ वीडियोज देखती है। फैंस भी दोनों की वीडियोज को खूब पसंद करते हैं।

बिग बॉस-13 में हुई थी मुलाकात

बिग बॉस-13 में सिद्धार्थ शुक्ला और पंजाबी सिंगर एक्ट्रेस शहनाज गिल की पहली मुलाकत हुई। दोनों ने इस शो में अपनी खास बॉन्डिंग से लोगों का दिल जीता। बिग बॉस के बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और फैंस दोनों को सिडनाज के नाम से बुलाने लगे। अक्सर दोनों साथ में देखे जाते थे और दोनों ने साथ में कई म्यूजिक एल्बम में भी काम किया। फैंस दोनों के वीडियो देखना बेहद पसंद करते हैं।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना