Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Sidhu Moosewala की मौत के 3 साल बाद रिलीज हुए 3 गाने, सुनकर फैंस के निकलने लगे आंसू, सिंगर के जन्मदिन पर देखें तीनों VIDEO सॉन्ग

Sidhu Moosewala की मौत के 3 साल बाद रिलीज हुए 3 गाने, सुनकर फैंस के निकलने लगे आंसू, सिंगर के जन्मदिन पर देखें तीनों VIDEO सॉन्ग

Sidhu Moosewala Birth Anniversary:  सिद्धू मूसेवाला की जयंती पर उनके फैंस को बड़ा तोहफा मिला है। 11 जून 2025 को पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के दिवंगत सुपरस्टार सिद्धू मूसेवाला के तीन नए गाने एक साथ रिलीज किए गए, जिनका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

Sidhu Moosewala Birth Anniversary
inkhbar News
  • Last Updated: June 11, 2025 13:11:18 IST

Sidhu Moosewala Birth Anniversary:  सिद्धू मूसेवाला की जयंती पर उनके फैंस को बड़ा तोहफा मिला है। 11 जून 2025 को पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के दिवंगत सुपरस्टार सिद्धू मूसेवाला के तीन नए गाने एक साथ रिलीज किए गए, जिनका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ये गाने उनके यूट्यूब चैनल से रिलीज किए गए और कुछ ही मिनटों में लाखों व्यूज हासिल कर चुके हैं। इन गानों के नाम ‘0008’, ‘नील’ और ‘टेक नोट्स’ हैं, जो सिद्धू की ‘मूस प्रिंट’ नामक ईपी का हिस्सा हैं। ईपी यानी एक्सटेंडेड प्ले, जिसमें तीन से पांच गाने होते हैं। यह रिलीज इसलिए भी खास बन गया क्योंकि सिद्धू मूसेवाला की जयंती के दिन ही यह संगीत प्रेमियों के लिए पेश किया गया।

सिद्धू मूसेवाला के तीन गाने हुए रिलीज

इस खास मौके की जानकारी खुद सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कुछ दिन पहले दी थी। उन्होंने कहा था कि 11 जून को अपने बेटे की जयंती पर तीन गाने रिलीज किए जाएंगे। सिद्धू के परिवार की यह कोशिश एक बार फिर उनके चाहने वालों को भावुक कर गई। रिलीज से कुछ ही घंटे पहले बीबीसी वर्ल्ड सर्विस पर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘द किलिंग कॉल’ के दो एपिसोड प्रसारित हुए, जिसमें उनके जीवन, करियर और हत्या से जुड़े अहम पहलुओं को दिखाया गया। डॉक्यूमेंट्री के तुरंत बाद गाने रिलीज होना फैंस के लिए एक इमोशनल पल बन गया। सोशल मीडिया पर कई फैंस ने लिखा, “वो चले गए, लेकिन उनकी आवाज़ हमेशा हमारे साथ रहेगी।”

Housefull 5 ने तोड़ दी टिकट खिड़की, पांचवें दिन ‘सिकंदर’ को भी दे दी पटखनी, दुनियाभर में धड़ाधड़ छाप रही नोट

29 मई 2022 को हुई थी हत्या

गौरतलब है कि 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया था। लेकिन उनकी आवाज आज भी उतनी ही प्रभावशाली है। सिद्धू की मौत के बाद अब तक उनके कुल 11 गाने रिलीज हो चुके हैं और हर गाने को जबरदस्त सफलता मिली है। उनके पुराने गानों जैसे “सो हाई”, “295”, “सेम बीफ़” और “लीजेंड” ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। सिद्धू के गानों में देसी अंदाज, रियलिटी और एटीट्यूड की झलक आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।

इस मशहूर कवि ने सनातन धर्म छोड़ अपनाया इस्लाम! पढ़ा कलमा और बने अंसारी, जानिए इस महान संत ने क्यों किया धर्म परिवर्तन?