Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • We Women Want Festival: न्यूज पेपर में मैट्रिमोनियल कॉलम पढ़ना क्यों पसंद करती है सोना माहापात्रा

We Women Want Festival: न्यूज पेपर में मैट्रिमोनियल कॉलम पढ़ना क्यों पसंद करती है सोना माहापात्रा

मुंबई: सोना माहापात्रा अपनी शानदार आवाज के लिए जानी जाती है। आज सिंगर मुंबई में हो रहे वी वीमेन वांट शो में पहुचीं। उन्होंने शो के दर्शकों के साथ अपने विचार साझा भी किए। इस दौरान सोना ने महिलाओं से जुड़े तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखी। सोना ने पॉप कल्चर से महिलाओ के गलत […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: March 18, 2023 17:09:12 IST

मुंबई: सोना माहापात्रा अपनी शानदार आवाज के लिए जानी जाती है। आज सिंगर मुंबई में हो रहे वी वीमेन वांट शो में पहुचीं। उन्होंने शो के दर्शकों के साथ अपने विचार साझा भी किए। इस दौरान सोना ने महिलाओं से जुड़े तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखी। सोना ने पॉप कल्चर से महिलाओ के गलत तरीके से पोटरेट करने पर गुस्सा जाहिर किया। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं के प्रति समाज में आए ड्रास्टीक चेंज को लेकर भी ख़ुशी व्यक्त की।

मैट्रिमोनियल कॉलम पढ़ना पसंद है

सोना ने बातचीत के दौरान कहा कि महिलाओं के प्रति समाज की सोच को समझने के लिए मैं न्यूज पेपर में मैट्रिमोनियल कॉलम जरूर पढ़ा करती हूँ। वहां से आपको बहुत कुछ जानने के लिए मिलता है। उसमें साफ लिखा होता है कि लड़की का सुंदर, होमली और इसके अलावा कमाऊ होना भी जरुरी है। यहां तक ये भी लिखा होता है कि वो कमाए हुए पैसे किसे देगी। इस तरह से आपको हर एंगल से सुपर वुमेन बनना है।

लड़कियो को बताया आलसी

अमीर लड़कों के साथ रिलेशनशिप में रहने वाली लड़कियों को लेकर भी बात की, उन्होंने कहा “अभी किसी एक्ट्रेस ने कहा है कि लड़कियां आलसी होती हैं वो काम नहीं करना चाहती है। यही वजह है कि वो अमीर लड़के के साथ रहना चाहती हैं ताकि उन्हे किसी भी तरह का काम ना करना पड़े। लेकिन मुझे लगता है शायद कुछ रह गया क्योंकि आज कल ट्वीटर पर लोग भड़क जाते हैं। आज कल लोग अच्छे सेे बात नहीं करते।लेकिन आप किसी दो चार लोगों को देखकर अपने विचार बना लेते हैं, जबकि ऐसी महिलाओं को नहीं देखते जो दिन रात मर – मर के काम किया करती है।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार