Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • सोनाक्षी ने जहीर इकबाल संग रचाई शादी, पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने नहीं दिया प्रॉपर्टी में हिस्सा!

सोनाक्षी ने जहीर इकबाल संग रचाई शादी, पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने नहीं दिया प्रॉपर्टी में हिस्सा!

Sonakshi-Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने 7 साल के रिलेशनशिप को शादी का नाम दे दिया है। 23 जून को सोनाक्षी ने अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से कोर्ट मैरिज की और उसी रात एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया। इस दौरान सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा ने बेटी का […]

Sonakshi married Zaheer Iqbal Shatrughan Sinha not give property
inkhbar News
  • Last Updated: June 29, 2024 18:31:30 IST

Sonakshi-Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने 7 साल के रिलेशनशिप को शादी का नाम दे दिया है। 23 जून को सोनाक्षी ने अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से कोर्ट मैरिज की और उसी रात एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया। इस दौरान सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा ने बेटी का कन्यादान किया और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

शत्रुघ्न सिन्हा का फैसला

अब खबर यह है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी प्रॉपर्टी में बेटी सोनाक्षी को हिस्सा नहीं देने का फैसला किया है। उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी को केवल अपने दोनों बेटों, लव और कुश सिन्हा को देने का फैसला किया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने इस बारे में कई साल पहले ही बता दिया था कि उनकी प्रॉपर्टी में उनकी बेटी का हक बिलकुल नहीं होगा।

शत्रुघ्न सिन्हा का बयान

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था, “मेरी बेटी अब खुद सेल्फ डिपेंडेंट है और बहुत अच्छा कर रही है लाइफ में साथ ही अच्छा पैसा कमा रही है। उसे अब किसी के ऊपर डिपेंड होने की जरूरत नहीं है और मुझे इस बात पर गर्व है। उसने अभी तक जो कुछ भी हासिल किया है, अपने खुद के दम पर किया है और वो हमेशा खुश रहे, यही प्रार्थना करता हूं।”

शत्रुघ्न सिन्हा की नेटवर्थ

शत्रुघ्न सिन्हा लगभग 50 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और उन्होंने हाल ही में लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिम बंगाल के आसनसोल से जीत हासिल की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शत्रुघ्न सिन्हा के पास 210 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें 5 बंगले शामिल हैं जो पटना, देहरादून, दिल्ली और मुंबई में स्थित हैं।

सोनाक्षी सिन्हा की नेटवर्थ

सोनाक्षी सिन्हा ने 2010 में सलमान खान की फिल्म “दबंग” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘राउडी राठौड़’, ‘आर राजकुमार’, ‘लुटेरा’, ‘मिशन मंगल’ जैसी कई सफल फिल्में की हैं। इसके अलावा सोनाक्षी ने कुछ बिजनेस में भी पैसा इनवेस्ट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी के पास मुंबई में एक आलीशान फ्लैट और कुछ लग्जरी कारें हैं। सोनाक्षी की संपत्ति 100 करोड़ से ज्यादा की है।

 

ये भी पढ़ें: महिला ने 60 लोगों से की शादी, जानिए इस बेहतरीन तीन दिन चला इवेंट की कहानी!