Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • सोनाक्षी सिन्हा को पति जहीर इकबाल ने दिया ऐसा खास तोहफा, कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग

सोनाक्षी सिन्हा को पति जहीर इकबाल ने दिया ऐसा खास तोहफा, कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का खबरें दिन आए दिन काफी जोर पकड़ रही हैं। सोनाक्षी ने जब से जाहिर इकबाल से शादी की है तब से उनकी शादी पूरे बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें की सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक दूसरे को पसंद करते […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 27, 2024 08:51:30 IST

नई दिल्ली: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का खबरें दिन आए दिन काफी जोर पकड़ रही हैं। सोनाक्षी ने जब से जाहिर इकबाल से शादी की है तब से उनकी शादी पूरे बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें की सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक दूसरे को पसंद करते थे, जिसके बाद दोनों ने 23 जून 2024 के दिन शादी की कसमें खाई और रजिस्टर्ड मैरिज कर शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद दोनों को मुंबई में उनकी रिसेप्शन पार्टी ने स्पॉट किया गया था।

जहीर इकबार ने दिया सोनाक्षी सिन्हा को ये तोहफा

जानकारी के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबार सिविल मैरिज कर हमेशा के लिए एक-दूसरे संग पति-पत्नी के रिशते में बंध गए हैं। हालांकि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरें आते ही सोशल मीडिया पर काफी बवाल देखने और सुनने को मिला है। परंतु इस कपल ने सोशल मीडिया पर चल रही ट्रोलिंग को पूरी तरह से नजर अंदाज भी किया। इसी बीच उनकी शादी की खबरों के साथ एक और खबर आज कल चर्चा में आई हुई है कि सोनाक्षी सिन्हा को जहीर इकबार ने एक बेहद कीमती तोहफा दिया है। जानकारी के मुताबिक जहीर इकबार ने सोनाक्षी सिन्हा को एक लग्जरी कार गिफ्ट की है, और इसी लग्जरी कार में सोनाक्षी और जहीर अपनी शादी के रिसेप्शन में पहुंचे थे। रिपोर्ट का माने तो जहीर ने जो लग्जरी कार सोनाक्षी सिन्हा को तोहफे में दी है उसकी कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक की बताई जा रही है। इतना ही नहीं इस नए कपल ने इस लग्जरी कार का इस्तेमाल अपने जश्न के लिए मुंबई रेस्तरां में जाने के लिए किया था।

शिल्पा शेट्टी के रेस्तरां में हुआ सोनाक्षी और जहीर का रिसेप्शन

रिपोर्ट की माने तो ऐसा माना जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से सोनाक्षी के दोनों भाई नाखुश है और वो दोनों की शादी का हिस्सा नहीं बने हैं। परंतु इस मामले में वेडिंग के दो दिन बाद शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे कुश ने इन चर्चाओं पर से पर्दा उठाते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि वह अपनी बहन की शादी में शामिल हुए थे, लेकिन मीडिया के कैमरों से दूर थे। जानकारी के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद उनका रिसेप्शन शिल्पा शेट्टी के मुंबई वाले बास्टियन रेस्तरां में हुआ था। 25 जून को इस कपल ने अपनी शादी के रिसेप्शन की एक झलक इंस्टाग्राम पर साझा की। कार्यक्रम से पहले उन्होंने एक आकर्षक फोटो सेशन किया था, जिसमें दोनों के खूबसूरत पलों को कैद किया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

Also Read…

द्वारका में पुलिस ने 21 करोड़ का गांजा किया जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार