Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • सोनम कपूर की शादी में इस गाने पर थिरकेंगे करण जौहर, फराह खान करेंगी कोरियोग्राफ

सोनम कपूर की शादी में इस गाने पर थिरकेंगे करण जौहर, फराह खान करेंगी कोरियोग्राफ

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी के फंक्शन में फिल्ममेकर करण जौहर 'प्रेम रतन धन पायो' गाने पर डांस परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे. खास बात यह भी है कि सोनम कपूर के संगीत फंक्शन को फराह खान कोरियोग्राफ करेंगी. बता दें कि खबर आ रही है सोनम कपूर की शादी की तारीख 6 या 7 मई को पक्की की गई है.

Karan Johar dance in Sonam Kapoor wedding
inkhbar News
  • Last Updated: April 16, 2018 18:03:46 IST

मुंबई: सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनम कपूर और आनंद अगले महीने 6 या 7 मई को शादी के बंधन में बंध सकते हैं. इस बीच सोनम कपूर की शादी की तैयारियां भी जोरो-शोरों से जारी हैं. खबर यह भी आ रही है कि सोनम कपूर की शादी में फिल्ममेकर करण जौहर डांस परफॉर्मेंस देकर सोनम कपूर को सरप्राइज देंगे.  इतना ही नहीं सोनम कपूर की शादी के लिए करण जौहर के डांस को खुद फराह खान कोरियोग्राफ करेंगी.

अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ में छपी रिपोर्ट के अनुसार सोनम कपूर की शादी के फंक्शन्स को लेकर पूरा बॉलीवुड काफी उत्साहित है. खबर है कि सोनम कपूर की शादी के फंक्शन में फिल्म निर्माता करण जौहर दुल्हन सोनम कपूर के लिए एक सरप्राइज एक्ट कर सकते हैं. खबर है कि सोनम कपूर के संगीत के फंक्शन में करण जौहर ‘प्रेम रतन धन पायो’ गाने के टाइटल ट्रेक पर डांस करते नजर आएंगे. खास बात यह है कि करण जौहर के इस डांस को खुद फराह खान कोरियोग्राफ करेंगी. फराह खान की निगरानी में संगीत फंक्शन का रिहर्सल अनिल कपूर के घर पर जारी है.

रिपोर्ट्स के अनुसार सोनम कपूर की शादी में कपूर फैमिली और फराह खान कुछ खास मूवमेंट बिताने वाले हैं. बताया जा रहा है कि सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर ने कोरियोग्राफर फराह खान से संगीत फंक्शन के लिए कोरियोग्राफी करने की रिक्वेस्ट की है. बता दें कि सोनम कपूर और आनंद अगले महीने 6 या 7 मई को शादी के बंधन में बंध सकते हैं. इतना ही नहीं खबरें यह भी हैं कि 6 या 7 तारीख को मुंबई में शादी करने के बाद ग्रैंड रिसेप्शन दिल्ली में रखा जाएगा.

सोनम कपूर और आनंद आहूजा के शादी की सामने आई तारीख, वेन्यू से भी उठा पर्दा

कठुआ गैंगरेप के खिलाफ आवाज उठाने पर करीना कपूर खान हुईं ट्रोल, स्वरा भास्कर ने किया बचाव

 

 

Tags