Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • बिपाशा बसु की बेटी देवी को सोनम कपूर ने दिया गिफ्ट, शेयर किया पोस्ट

बिपाशा बसु की बेटी देवी को सोनम कपूर ने दिया गिफ्ट, शेयर किया पोस्ट

मुंबई: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में माता-पिता बने। 12 नवंबर को कपल ने अपने पेरेंट्स बनने की घोषणा की थी। शादी के करीब 6 साल बाद इस कपल अपनी बेटी देवी का स्वागत किया। इस कपल को फ़िल्मी गलियारों से खूब बधाइयां मिल रही है। इसी बीच सोनम कपूर ने […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 28, 2022 18:55:46 IST

मुंबई: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में माता-पिता बने। 12 नवंबर को कपल ने अपने पेरेंट्स बनने की घोषणा की थी। शादी के करीब 6 साल बाद इस कपल अपनी बेटी देवी का स्वागत किया। इस कपल को फ़िल्मी गलियारों से खूब बधाइयां मिल रही है। इसी बीच सोनम कपूर ने भी बिपाशा बसु और करण को बधाई दी साथ ही बेटी देवी के लिए गिफ्ट भी भेजे हैं।

सोनम कपूर ने दिया गिफ्ट

बिपाशा बसु ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया ह, जिसमे गुब्बारे और कई तरह के गिफ्ट दिखाई दे रहे हैं। इसमें लिखा हुआ है- प्रिय बिप्स और करण आप दोनों को बेहद बधाई…एक बच्चा आशीर्वाद होता है और मुझे यकीन है कि ‘देवी’ आपको बहुत ज्यादा देगी। इस मैसेज पर बिपाशा ने अपना रिएक्शन दिया है, साथ ही लिखा, ‘थैंक यू सोनम, आनंद और वायु।’ देवी को आपका गिफ्ट बेहद अच्छा लगा। फैंस सोनम की खूब तारीफ कर रहे हैं।

नाम की घोषणा

​​​​​बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पोस्ट द्वारा अगस्त में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। तब से लेकर अब तक कई बार इस कपल ने ग्लैमरस पिक्चर्स सोशल मीडिया पर शेयर की है। मां बनने के बाद अभिनेत्री ने एक और पोस्ट शेयर किया था। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी के आने का ऐलान किया था। पोस्ट शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा था – ‘देवी बसु सिंह ग्रोवर को बेहद प्यार, मां हमारे साथ प्यार और आशीर्वाद के रुप में यहां है।

कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी

गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2015 में हॉरर फिल्म अलोन (Alone) में एक साथ नजर आए थें। इस फिल्म के बाद से ही इन दोनों कलाकारों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं थी। जिसके तहत कई मौके पर करण और बिपाशा को साथ में स्पॉट किया जाने लगा। एक साल एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। जिसके बाद साल 2016 अप्रैल में करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और बिपाशा बसु एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। ऐसे में शादी के 6 साल के बाद कपल के पेरेंट्स बनने की खबर सुर्खियां बटोर रही हैं।

 

रक्षाबंधन: बहनों को गोल गप्पे खिलाते दिखे अक्षय, वीडियो हुआ वायरल