मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भले ही लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हों, लेकिन वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में वह गुरुग्राम में आयोजित एक फैशन इवेंट में रैंप वॉक के दौरान इमोशनल नजर आई। बता दें यह इवेंट दिवंगत फैशन डिजाइनर रोहित बल को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया था। सोनम, जिन्होंने रोहित बल का डिजाइन किया हुआ खूबसूरत ऑउटफिट पहना था, जैसे ही रैंप पर उतरीं, उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
रोहित बल का 1 नवंबर 2024 को 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. वहीं इस फैशन इवेंट में सोनम कपूर ने रोहित बल की एक सफेद फ्लोर-लेंथ ड्रेस पहनी, जिसे उन्होंने फुल-स्लीव्स वाली बेज प्रिंटेड जैकेट के साथ स्टाइल किया था। उनके बालों को जूड़े में बांधा गया था, जिसे लाल गुलाबों से सजाया गया था। जैसे ही उन्होंने रैंप वॉक किया, वह भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और हाथ जोड़कर आगे बढ़ गईं।
View this post on Instagram
सोनम कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जहां कई यूजर्स उनकी भावुकता पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “काश आप सच में रोतीं, वो ज्यादा नेचुरल लगता।” वहीं, दूसरे ने लिखा, “ओवर एक्टिंग के लिए 10 रुपये काटो।” कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया, जबकि कुछ लोगों ने उनके इमोशंस को असली बताया।
View this post on Instagram
हालांकि ट्रोलिंग के बावजूद, सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इवेंट से जुड़ी तस्वीरें साझा कीं और रोहित बल को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा,
“महान रोहित बल को श्रद्धांजलि देने के लिए रैंप वॉक करना मेरे लिए सम्मान की बात है। उनकी कलात्मकता और दूरदर्शिता ने भारतीय फैशन इंडस्ट्री को नया आयाम दिया। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।”
ये भी पढ़ें: लोग मेरी पैंटी देखने… कास्टिंग काउच पर प्रियंका चोपड़ा का छलका दर्द, डायरेक्टर ने की घिनौनी डिमांड