Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Alia Bhatt Pregnant : नाना-नानी ने जाहिर की खुशी कहा- ‘नहीं कर पा रहे हैं इंतजार’

Alia Bhatt Pregnant : नाना-नानी ने जाहिर की खुशी कहा- ‘नहीं कर पा रहे हैं इंतजार’

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता-पिता बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। अब आलिया की मां सोनी राजदान और पिता महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वो बेसब्री से […]

alia pregnancy
inkhbar News
  • Last Updated: June 27, 2022 21:34:21 IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता-पिता बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। अब आलिया की मां सोनी राजदान और पिता महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वो बेसब्री से अपने नाती या नातिन का इंतजार कर रही है।

आलिया की मां सोनी ने क्या कहा ?

सोनी राजदान कहती हैं, “हम सभी इस खबर से बेहद खुश हैं। एक नई जिंदगी को दुनिया में लाना दो लोगों के लिए खास पल होता है। मैं, रणबीर और आलिया के लिए बहुत खुश हूं। मैं नानी बनने का वेट नहीं कर पा रही हूं।

महेश भट्ट ने जाहिर की खुशी

महेश भट्ट कहते हैं, “मेरी बेटी अब बच्चे को जन्म देने वाली है। मैं रणबीर और आलिया के लिए खुश हूं। आशा है कि हमारा वंश ऐसे ही आगे बढ़ता रहे। ‘अब मुझे अपनी लाइफ का सबसे कीमती और जरूरी किरदार निभाने की तैयारी करनी है, वो है एक नाना बनने की तैयारी’। यह एक ग्रैंड डेब्यू होगा ।”

बुआ ने भी दी बधाईयां

आलिया भट्ट ने जैसे ही अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया तो बुआ बनने जा रहीं रिद्धिमा कपूर अपनी खुशी कंट्रोल नहीं कर पाईं। सोशल मीडिया पर रिद्धिमा का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल रिद्धिमा कपूर ने आलिया और रणबीर की प्यारी सी फोटो शेयर की है। इस फोटो पर रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा- ‘मेरे बेबी का अपना बेबी आने वाला है। मैं तुम दोनों से बेहद प्यार करती हूं।’

नीतू कपूर ने कही ये बात

रिद्धिमा कपूर से पहले नीतू कपूर ने भी इस खुशखबरी पर अपना रिएक्शन दिया था। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। नीतू कपूर रियलिटी शो के सेट के बाहर स्पॉट हुईं तो पैपराजी ने नीतू को दादी बनने पर शुभकामनाएं दी तो नीतू ने उन सभी को शुक्रिया कहा।

 

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें