Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • South Actor: टॉलिवुड के मशहूर एक्टर कार्थी ने किया 1 करोड़ रुपए का दान, जीता फैंस का दिल

South Actor: टॉलिवुड के मशहूर एक्टर कार्थी ने किया 1 करोड़ रुपए का दान, जीता फैंस का दिल

नई दिल्ली: तमिल सिनेमा के मशहूर एक्टर कार्थी ने गरीबों की मदद करने के लिए एक बड़ा अमाउंट दान किया है। अपनी अपकमिंग फिल्म जापान की रीलिज से पहले 46 वर्षीय अभिनेता ने 1 करोड़ रुपये दान किए हैं। बता दें कि एक्टर जरूरतमंदों के लिए एक फाउंडेशन भी चलाते हैं। दिवाली पर रीलिज होगी […]

South Actor: टॉलिवुड के मशहूर एक्टर कार्थी ने किया 1 करोड़ रुपए का दान, जीता फैंस का दिल
inkhbar News
  • Last Updated: October 30, 2023 16:59:57 IST

नई दिल्ली: तमिल सिनेमा के मशहूर एक्टर कार्थी ने गरीबों की मदद करने के लिए एक बड़ा अमाउंट दान किया है। अपनी अपकमिंग फिल्म जापान की रीलिज से पहले 46 वर्षीय अभिनेता ने 1 करोड़ रुपये दान किए हैं। बता दें कि एक्टर जरूरतमंदों के लिए एक फाउंडेशन भी चलाते हैं।

दिवाली पर रीलिज होगी कार्थी की फिल्म जापान

कार्थी अभी अपनी अपकमिंग फिल्म जापान में व्यस्त हैं। एक्टर की ये 25वीं फिल्म होगी। इसी मौके पर उन्होंने करोड़ों रुपये दान करने का फैसला लिया है। फिल्म जापान 12 नवंबर को दिवाली के दिन रीलिज होगी। 28 अक्टूबर को चेन्नई में जापान का ग्रांड ऑडियो लॉन्च किया गया था। इसमें साउथ इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

यह भी पढ़ें: Champaran : पश्चिम चम्पारण में जंगल से भाग कर घर घुसा यह विशालकाय जीव

पहले भी कर चुके हैं बड़े अमाउंट डोनेट

खबरों के अनुसार, कार्थी ने 1 करोड़ में से 25 लाख रुपये प्रत्येक सामाजिक कार्यकर्ताओं, सरकारी स्कूलों, अस्पतालों और जरूरतमंदों को भोजन प्रदान करने के लिए दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि कोविड के दौरान भी एक्टर लोगों की मदद कर रहे थे। कोविड में उन्होंने 12 लाख रुपयों से ज्यादा की राशि डोनेट की थी। 2013 में आई उत्तराखंड बाढ़ के दौरान भी कार्थी ने एक बड़ा दान देकर लोगों की मदद की थी।