Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Sridevi Death Anniversary: बोनी कपूर ने फिर किया श्रीदेवी को याद, लोगों को दिखाई उनकी ‘आखिरी तस्वीर’

Sridevi Death Anniversary: बोनी कपूर ने फिर किया श्रीदेवी को याद, लोगों को दिखाई उनकी ‘आखिरी तस्वीर’

मुंबई: 24 फरवरी 2018 ये वो दिन था जब बॉलीवुड ने अपने सबसे काबिल कलाकार को खो दिया था। दरअसल, ये वही दिन था जब बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन हो गया था। उनके निधन ने पूरे देश को चौंका दिया था। अभिनेत्री का निधन दुबई में हुआ था। श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर, बेटी […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: February 23, 2023 17:08:00 IST

मुंबई: 24 फरवरी 2018 ये वो दिन था जब बॉलीवुड ने अपने सबसे काबिल कलाकार को खो दिया था। दरअसल, ये वही दिन था जब बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन हो गया था। उनके निधन ने पूरे देश को चौंका दिया था। अभिनेत्री का निधन दुबई में हुआ था। श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर, बेटी ख़ुशी कपूर और फैमिली के अन्य सदस्यों के साथ मोहित मारवाह की शादी में पहुंची थी। वहीं श्रीदेवी की 5वीं डेथ एनिवर्सरी से एक दिन पहले पति बोनी कपूर ने पत्नी को याद कर एक पोस्ट शेयर किया। दरअसल, बोनी कपूर ने अपनी पत्नी की ‘आखिरी तस्वीर’ पोस्ट करके उन्हें याद किया। इस तस्वीर में अभिनेत्री अपने भतीजे की शादी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।

शेयर की तस्वीर

गुरुवार को बोनी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बोनी कपूर, श्रीदेवी, उनकी छोटी बेटी ख़ुशी कपूर, बोनी कपूर की बहन रीना कपूर और कपूर फैमिली के दूसरे सदस्य मोहित मारवाह नजर आ रहे है। तस्वीर में सभी एक साथ पोज़ देते हुए दिखाई दे रहे है। तस्वीर को शेयर करते हुए फिल्ममेकर ने दिल छू लेने वाले कैप्शन लिखा, “आखिरी तस्वीर” थ्रो बैक तस्वीर में श्रीदेवी ग्रीन और गोल्डन कलर के एथनिक ऑउटफिट में बेहद सुंदर लग रही है।

अभिनेत्री का बॉलीवुड करियर

बता दें कि श्रीदेवी ने बॉलीवुड में पहला कदम साल 1978 में फिल्म सोलवा सावन से रखा था। इस फिल्म में वो अमोल पालकर के अपोजिट नजर आई थीं। इसके बाद श्रीदेवी हिम्मतवाला में देखी गई थी। उन्होंने अपने 40 साल के करियर में लगभग 300 फिल्मों में अपने अभिनय का जादू चलाया है। हिंदी फिल्मों के अलावा भी वो तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहीं है। 2013 में उन्हें सिनेमा जगत में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्होंने नेशनल फिल्म अवॉर्ड, फिल्म फेयर और इंटरनेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। अभिनेत्री की फिल्मों को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता था।

अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ

भले ही श्रीदेवी का नाम बतौर बॉलीवुड अभिनेत्री लिया जाता हो लेकिन उन्होंने साउथ इंडस्ट्री के लिए कई बड़ी फिल्में की हैं।उन्होंने तलाकशुदा बोनी कपूर के साथ शादी रचाई थी.बता दें, बोनी कपूर ने पहली पत्नी मोना कपूर को तलाक देकर श्रीदेवी के साथ नए जीवन की शुरुआत की थी।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार