Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • SSR Death Anniversary: लोगो का दिल जोड़ने वाला सितारा आज के दिन ही बन गया था तारा

SSR Death Anniversary: लोगो का दिल जोड़ने वाला सितारा आज के दिन ही बन गया था तारा

मुंबई : कितने कलाकार आये और कितने गए लेकिन सुशांत सिंह राजपूत जैसा न कोई आया था न ही कोई आएगा। आज भी फैंस के दिलों में सुशांत सिंह राजपूत जिन्दा हैं। न चाहते हुए भी फैंस के लिए उन्हें भुला पाना बहुत मुश्किल हो गया है। आज सुशांत की मौत को दो साल हो […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 14, 2022 15:38:23 IST

मुंबई : कितने कलाकार आये और कितने गए लेकिन सुशांत सिंह राजपूत जैसा न कोई आया था न ही कोई आएगा। आज भी फैंस के दिलों में सुशांत सिंह राजपूत जिन्दा हैं। न चाहते हुए भी फैंस के लिए उन्हें भुला पाना बहुत मुश्किल हो गया है। आज सुशांत की मौत को दो साल हो गए हैं।

14 जून, 2020 .. ये वो मनहूस दिन है जिस पर लोगों को यकीन करना बहुत मुश्किल हैं या कोई यकीन करना ही नहीं चाहता था। ये वहीं दिन था जब एक हंसता, मुस्कराता, सितारों की दुनिया से प्यार करने वाला नौजवान इस दुनिया से कहीं बहुत दूर बिना बताए चला गया। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को आज ही के दिन अलविदा कहा था। सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया को अलविदा कहे हुए दो साल हो गए हैं, लेकिन उनके फैंस की यादों में आज भी उनका पसंदीदा एक्टर जीवित है।

आज सुशांत की बरसी हैं, उनकी मौत को दो साल हो गए हैं। लेकिन आज भी ये बात बोलने से जुबान लड़खड़ाने लगती हैं और आँखे नम हो जाती हैं। सुशांत फैंस हर घड़ी उन्हें याद करते रहते हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक पर आये दिन फैंस उनसे जुड़ी चीजें शेयर करते रहते हैं।

 

सुशांत सिंह राजपूत का परिवार

सुशांत सिंह का जनम 21 जनवरी 1986 को पटना में हुआ था. इनके पिता का नाम कृष्णा कुमार सिंह और माता का नाम उषा सिंह था। एक्टर पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे और उनका उपनाम गुलशन था। इनकी बहनों में से एक, मितु सिंह, राज्य स्तरीय क्रिकेटर हैं। इनकी माँ के मौत के बाद पूरा परिवार टूट गया था और पटना से दिल्ली बस गया था।

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह के करियर की शुरुवात

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह एक भारतीय अभिनेता थे। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन के सीरियल्स से की थी। उनका पहला शो स्टार प्लस का रोमांटिक ड्रामा “किस देश में है मेरा दिल” था, उसके बाद ज़ी टीवी के सबसे लोकप्रिय शो पवित्र रिश्ता में मानव के किरदार में दिखे थे। उसके बाद उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की ओर पहला कदम बढ़ाया था।

 

पहली फिल्म एक्टर की 2013 में आई फ़िल्म काई पो चे थी । इसके बाद उन्होंने शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी में काम किया।सबसे बड़ी फ़िल्म एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की मुख्य भूमिका निभाई, उन्हें अवार्ड्स भी मिले थे।

 

 

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें