Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Suniel Shetty In Mahakal: महाकाल नगरी पहुंचे सुनील शेट्टी,कही ये बात

Suniel Shetty In Mahakal: महाकाल नगरी पहुंचे सुनील शेट्टी,कही ये बात

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने शुक्रवार की सुबह बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे। इस दौरान वो अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ नजर आएं। भगवान महाकाल के भस्म आरती में भी शामिल हुए और बेटे के संग सुनील शेट्टी शिव भक्ति में लीन दिखें। उस समय सुनील शेट्टी पूरे(Suniel Shetty […]

Suniel Shetty In Mahakal
inkhbar News
  • Last Updated: January 19, 2024 20:13:41 IST

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने शुक्रवार की सुबह बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे। इस दौरान वो अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ नजर आएं। भगवान महाकाल के भस्म आरती में भी शामिल हुए और बेटे के संग सुनील शेट्टी शिव भक्ति में लीन दिखें। उस समय सुनील शेट्टी पूरे(Suniel Shetty In Mahakal) समय नंदी हाल में ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए नजर आएं।

इंतजाम को लेकर कही ये बात

सुनील शेट्टी ने महाकालेश्वर मंदिर के इंतजामों को लेकर संतोष जताया। वहीं पंडित आशीष पुजारी ने जानकारी दी कि भगवान महाकाल के भस्म आरती में शामिल होने के बाद उन्होंने मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की भी जमकर तारीफ की थी।

भस्म आरती में भी हुए शामिल

एक्टर ने कहा कि भस्म आरती में शामिल होकर उन्हें अद्भुत आनंद की अनुभूति हुई है और वे भस्म आरती का वर्णन शब्दों में नहीं कर सकते हैं। सुनील शेट्टी नेकहा कि जब आंखों से आंसू निकल जाए और पूरा शरीर आरती में कंपन करने लगे तो इस बात की अनुभूति हो जाती है कि भगवान(Suniel Shetty In Mahakal) शिव साक्षात हैं। इस दौरान महाकाल की आरती ने रोम-रोम खड़ा कर दिया था।

केएल राहुल और अथिया भी कर चुके हैं दर्शन

आपको बता दें कि महाकाल की भस्म आरती विश्व प्रसिद्ध है और हमेशा से ये शिव भक्तों का आकर्षण का केंद्र माना जाता है। महाकाल के दर्शन के लिए यहां बॉलीवुड के कई बड़े सितारे आ चुके हैं और अभिनेता सुनील शेट्टी की पहचान भी शिवभक्त के रूप में होती है। वहीं पिछले साल फरवरी में उनकी बेटी अथिया शेट्टी और उनके पति भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य केएल राहुल ने बाबा महाकाल के दर्शन किए थे।

यह भी पढ़े: