Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • इतनी संपत्ति के मालिक हैं Suniel Shetty हैं, वेब सीरीज हंटर में दिखाया जादू

इतनी संपत्ति के मालिक हैं Suniel Shetty हैं, वेब सीरीज हंटर में दिखाया जादू

मुंबई: सुनील शेट्टी किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। 22 मार्च को रिलीज़ हुई ‘हंटर’ से सुनील शेट्टी ने बहुत ही बेहतरीन वापसी की है। वेब सीरीज को दर्शकों की तरफ से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले सुनील शेट्टी का नाम बॉलीवुड के […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: March 30, 2023 18:21:27 IST

मुंबई: सुनील शेट्टी किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। 22 मार्च को रिलीज़ हुई ‘हंटर’ से सुनील शेट्टी ने बहुत ही बेहतरीन वापसी की है। वेब सीरीज को दर्शकों की तरफ से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले सुनील शेट्टी का नाम बॉलीवुड के अमीर एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है। आइए जानते हैं सुनील शेट्टी की टोटल नेटवर्थ।

क्या है इनकम

सुनील शेट्टी की पहली इनकम आती है उनके सोर्स, फ़िल्में और सीरीज से। जिसके जरिए अभिनेता मोटी फीस वसूला करते हैं। इसके अलावा सुनील शेट्टी का ‘पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट’ नाम से खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है। इसके साथ ही वो ‘बार’ और ‘क्लब’ के मालिक भी रह चुके हैं।

वहीं सुनील शेट्टी के कर्नाटक के उडुपी समेत कई जगह रेस्टोरेंट और होटल हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार सुनील शेट्टी की टोटल नेटवर्थ 100 करोड़ रुपए तक है। सुनील शेट्टी ने दमदार एक्टिंग से ये मुकाम हासिल किया है।

शानदार घर के मालिक है अभिनेता

आपको बता दें, सुनील शेट्टी का मुंबई में खुद का बहुत ही शानदार बंगला है। एक्टर के घर में आराम का हर समान उपलब्ध है। इस बेहतरीन घर में सुनील शेट्टी अपने परिवार के साथ सुकून से रहते हैं। इस घर के अलावा अभिनेता के पास कई और प्रापर्टीज भी हैं।

कार कलेक्शन

कार कलेक्शन की बात की जाए तो सुनील शेट्टी स्वयं लग्जरी गाड़ी के शौक़ीन है। उनके पास जीप रैंगलर, लैंड क्रूजर और टोयटा प्राडो जैसी कई और लग्जरी कारें शामिल है। इन्हीं शानदार कारों में वो घूमना फिरना भी पसंद करते हैं।

अभिनेता का फिल्मी सफर

सुनील शेट्टी का पूरा नाम सुनील वीरप्पा शेट्टी है, जिन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखाया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म बलवान से की थी जो 1992 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के साथ दिव्या भारती मुख्य भूमिका में नजर आईं थी। सुनील शेट्टी ने ‘मोहरा’, ‘दिलवाले’, ‘बॉर्डर जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार