Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • 3 दिन पहले ही संजय कपूर को मौत के फरिश्ते ने दे दिया था सिग्नल! खुद दी थी इस बात की जानकारी, सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप

3 दिन पहले ही संजय कपूर को मौत के फरिश्ते ने दे दिया था सिग्नल! खुद दी थी इस बात की जानकारी, सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप

Sunjay Kapoor Post On Death: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर को लेकर एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे।

Sunjay Kapoor Post On Death 
inkhbar News
  • Last Updated: June 13, 2025 10:07:58 IST

Sunjay Kapoor Post On Death: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर को लेकर एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। 53 वर्षीय संजय का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। यह दुखद घटना इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में हुई, जहां संजय पोलो खेल रहे थे। खेल के दौरान संजय को अचानक दिल का दौरा पड़ा और वह मैदान पर गिर पड़े। उनकी अचानक मौत ने लोगों को हैरान कर दिया है। मरने से पहले संजय ने अहमदाबाद विमान हादसे पर पोस्ट कर अपनी सवदेनाएँ व्यक्त की थीं। उन्होंने अपनी मौत से करीब तीन दिन पहले उन्होंने जो पोस्ट किया है, वो काफी चौंकाने वाला है। दरअसल, संजय कपूर ने इस पोस्ट पर कुछ ऐसा लिखा था, जिसके बारे में लोगों का कहना है कि उन्हें अपनी मौत का अंदेशा हो गया था।

मौत से पहले किया था ऐसा पोस्ट

संजय ने पोस्ट में लिखा, “धरती पर तुम्हारा समय कम है….” इसके अलावा उन्होंने आगे ऐसी लाइनें लिखी थीं जो प्रेरणादायी थीं। इसी के चलते लोग पूछ रहे हैं कि क्या संजय को मौत का अंदेशा हो गया था? अहमदाबाद पर लिखी पोस्ट संजय कपूर ने हार्ट अटैक से पहले अहमदाबाद विमान हादसे पर एक पोस्ट लिखी थी। उन्होंने लिखा था, “अहमदाबाद में एयर इंडिया के दुखद हादसे की भयानक खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। इस मुश्किल घड़ी में उन्हें शक्ति मिले।” #प्लेनक्रैश।” कहा जा रहा है कि इसके बाद वह पोलो खेलने चले गए। इस दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया। करिश्मा कपूर की तरफ से अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।

मौत के ठीक पहले Sunjay Kapoor ने किया था पोस्ट, ऐसा क्या लिखा कि जीत लिया सबका दिल, वायरल हो रहा है संदेश

बड़ी धूमधाम से की थी शादी

2003 में शादी करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने साल 2003 में बड़ी धूमधाम से शादी की थी। इन दोनों को देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता था कि इनका तलाक हो सकता है। हालांकि शादी के कुछ सालों में ही दोनों के बीच चीजें खराब हो गईं और साल 2014 में दोनों अलग हो गए। इस दौरान करिश्मा कपूर ने अपने पति पर कई आरोप भी लगाए। दोनों के दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान हैं, जो करिश्मा कपूर के साथ रहते हैं।

एयर इंडिया विमान हादसे में पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन, गुजरात BJP चीफ ने जताया शोक, कही ये बात