Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • कौन थी संजय कपूर की पहली पत्नी, सौतन करिश्मा के भाई को किया है डेट, विराट कोहली से रहा है ये स्पेशल कनेक्शन

कौन थी संजय कपूर की पहली पत्नी, सौतन करिश्मा के भाई को किया है डेट, विराट कोहली से रहा है ये स्पेशल कनेक्शन

Sunjay Kapur First Wife Dated Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

Sunjay Kapur First Wife Dated Ranbir Kapoor
inkhbar News
  • Last Updated: June 13, 2025 13:47:15 IST

Sunjay Kapur First Wife Dated Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 53 वर्षीय संजय कपूर की मौत ने कई पुराने रिश्तों और चर्चाओं को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। बहुत कम लोगों को यह जानकारी है कि करिश्मा से पहले संजय की पहली शादी मशहूर फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी। साल 1996 में संजय और नंदिता ने सात फेरे लिए थे, लेकिन यह शादी महज चार साल में टूट गई और 2000 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद संजय ने करिश्मा कपूर से शादी की, जो बाद में टूटी और फिर उन्होंने प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की।

कौन हैं संजय कपूर की दूसरी बीवी?

नंदिता महतानी सिर्फ संजय कपूर की पहली पत्नी ही नहीं हैं, बल्कि उनका नाम कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों से जुड़ चुका है। वो एक्टर रणबीर कपूर और डीनो मोरिया के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं। रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में यह भी कबूला था कि एक समय उन्हें नंदिता पर क्रश था। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते की कभी पुष्टि नहीं की। इसके अलावा, साल 2021 में नंदिता की सगाई एक्टर विद्युत जामवाल से भी हुई थी, जिसे खुद एक्टर ने पब्लिकली स्वीकार किया था, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा नहीं चला।

Ahmedabad Plane Crash:मिल गया विमान का Black Box ,अब सामने आएगी प्लेन क्रैश के पीछे की एक-एक डिटेल, जानें ये कैसे रिकॉर्ड करता है डेटा 

विराट कोहली से क्या रहा है नाता?

नंदिता का नाता सिर्फ बॉलीवुड से नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत से भी रहा है। वो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए भी स्टाइलिंग और डिजाइनिंग कर चुकी हैं। आज वह एक सफल फैशन डिजाइनर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके डेढ़ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। दिलचस्प बात यह भी है कि तलाक के बाद भी नंदिता और संजय के बीच रिश्ते में कोई कड़वाहट नहीं रही। यहां तक कि नंदिता का करिश्मा कपूर से भी व्यवहार सौहार्दपूर्ण रहा। हाल ही में उन्हें करिश्मा के कजिन आदर जैन की संगीत सेरेमनी में करण जौहर के साथ पोज करते देखा गया था।

मंगल-राहु के भयानक योग ने कर दिया कांड, जानें 2025 में क्यों मची है इतनी तबाही…28 जुलाई से पहले क्या होने वाला है?