Sunjay Kapur Last Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत की खबर से सभी हैरान हैं। 12 जून की रात को यह दुखद खबर सामने आई कि लंदन में पोलो खेलते समय संजय कपूर की अचानक मौत हो गई। इसी बीच पोलो क्लब ने संजय कपूर की आखिरी तस्वीर साझा की है, जो घटना से ठीक एक दिन पहले की बताई जा रही है। इस तस्वीर में संजय मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
संजय कपूर लंदन के गार्ड्स पोलो क्लब से जुड़े थे और ‘Sujan Indian Tigers Polo Team’ का हिस्सा थे। क्लब के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की गई इस फोटो के साथ एक भावुक पोस्ट भी लिखा गया है। इसमें बताया गया कि क्लब द्वारा आयोजित कार्टियर ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले को संजय कपूर की याद में खेला जाएगा। उनकी स्मृति में एक मिनट का मौन भी रखा गया। क्लब ने लिखा, “RIP संजय, आपने जो योगदान दिया, वो हमेशा याद रखा जाएगा।”
फोटो में संजय के साथ टीम के मालिक जैसल सिंह भी नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर सेमीफाइनल मुकाबले से ठीक पहले की है, जब दोनों खिलाड़ी मैदान में उतरने से पहले तैयारी कर रहे थे। क्लब ने इसे उनकी याद में अंतिम मुस्कुराहट कहा। करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 2003 में हुई थी। उनके दो बच्चे समायरा और कियान हैं, जो तलाक के बाद करिश्मा के साथ रहते हैं। दोनों ने 2016 में आधिकारिक रूप से तलाक लिया था। तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की थी, जिनसे उन्हें एक बेटी भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा से पहले संजय कपूर ने 1996 में नंदिता महतानी से भी शादी की थी, लेकिन ये रिश्ता 2000 में टूट गया। हालांकि, संजय और करिश्मा के बीच बच्चों को लेकर संपर्क बना हुआ था।
View this post on Instagram