Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • सनी लियोनी बनी दूसरी बार दुल्हन, डेनियल वेबर के बाद किससे रचाई शादी?

सनी लियोनी बनी दूसरी बार दुल्हन, डेनियल वेबर के बाद किससे रचाई शादी?

नई दिल्ली: बॉलीवुड की ‘बेबी डॉल’ सनी लियोनी अक्सर अपने बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस की एक से बढ़कर एक तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचाती नजर आती हैं. हालांकि, फिलहाल सनी लियोनी अपनी किसी तस्वीर या बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में नहीं हैं। इस समय सनी लियोनी […]

Sunny Leone became a bride for the second time, who did she marry after Daniel Weber
inkhbar News
  • Last Updated: November 4, 2024 14:54:42 IST

नई दिल्ली: बॉलीवुड की ‘बेबी डॉल’ सनी लियोनी अक्सर अपने बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस की एक से बढ़कर एक तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचाती नजर आती हैं. हालांकि, फिलहाल सनी लियोनी अपनी किसी तस्वीर या बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में नहीं हैं। इस समय सनी लियोनी के चर्चा में रहने का कारण उनकी दूसरी शादी है। डेनियल वेबर से शादी के 13 साल बाद सनी ने दूसरी बार किससे शादी की है, यह जानने के लिए फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं कि सनी ने किसके साथ जीने-मरने की कसम खाई है।

 

दूसरी बार शादी की

 

दरअसल, सनी लियोनी ने जिस शख्स से दूसरी शादी की है वह कोई और नहीं बल्कि उनके पति डेनियल वेबर हैं। जी हां, सनी ने दूसरी बार शादी नहीं की है बल्कि अपने पति से दूसरी बार शादी की है। सनी और डेनियल ने इससे पहले साल 2011 में शादी की थी। शादी के 13 साल बाद इस जोड़े ने मालदीव में दोबारा शादी की और अपने तीनों बच्चों के सामने सारी कसमें दोहराईं। डेनियल वेबर और सनी लियोनी की दूसरी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 

सनसनी मच गई

 

तस्वीर में सनी लियोनी सफेद गाउन में ‘बेबी डॉल’ जैसी दिख रही हैं। वहीं डेनियल वेबर भी व्हाइट सूट में काफी डैशिंग लग रहे हैं. अब जैसे ही कपल की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं तो फैंस के बीच सनसनी मच गई है। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर फैंस डेनियल वेबर और सनी लियोनी को उनकी दूसरी शादी की बधाई दे रहे हैं। वहीं नेटिजन्स को डेनियल वेबर और सनी लियोनी का वेडिंग लुक भी काफी पसंद आ रहा है.

 

ये भी पढ़ें: शुरुआती सप्ताहांत में किसने जीता? कार्तिक ने अजय को दे दिया कड़ी टक्कर