Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • अनंत-राधिका की शादी कराने वाले पंडित जी की फीस जानकर रह जाएंगे आप हैरान

अनंत-राधिका की शादी कराने वाले पंडित जी की फीस जानकर रह जाएंगे आप हैरान

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की शादी धूमधाम से हो रही है। इस शादी से जुड़ी हर बात सुर्खियों में

surprised fees Pandit ji arranged the marriage of Anant Radhika
inkhbar News
  • Last Updated: July 12, 2024 21:11:27 IST

Anant Radhika Wedding: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की शादी धूमधाम से हो रही है। इस शादी से जुड़ी हर बात सुर्खियों में है। लेकिन ऐसे में अनंत और राधिका की शादी कराने वाले पंडित पीछे कैसे छूट सकते हैं। अनंत और राधिका की शादी से पहले की सारी रस्में पंडित चंद्रशेखर शर्मा की मौजूदगी में ही हुई हैं। मीड‍िया र‍िपोर्ट्स के अनुसार, वही शादी भी कराएंगे। गुजरात के जामनगर में हुए प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में भी चंद्रशेखर शर्मा मौजूद थे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए अंबानी और मर्चेंट की टीम का उनका स्वागत करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आइए जानते हैं पंडित चंद्रशेखर शर्मा कौन हैं और व‍ह कितनी फीस लेते हैं।

पंडित चंद्रशेखर शर्मा की पहचान

पंडित चंद्रशेखर शर्मा सिर्फ ज्योतिषी और पुजारी नहीं हैं। उनके फेसबुक बायो से पता चलता है कि वह एक पर्सनल कोच और लाइफस्टाइल मोटिवेटर भी हैं। उनकी आधिकारिक वेबसाइट pujahoma.com के अनुसार, वह एक आध्यात्मिक मार्गदर्शक हैं जो अपने क्लाइंट को आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाते हैं। वह अपने काम से प्रेम के जरिये जागरूकता और उपचार लाने पर फोकस करते हैं। दूसरों को यह भी सिखाते हैं कि वे अपनी आध्यात्मिक क्षमता को कैसे बढ़ा सकते हैं। पंडित जी पूजा समारोह के आलावा एक अच्छा सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन के लिए नेतृत्व प्रदान करते हैं।

पंडित जी की फीस

पंडित चंद्रशेखर शर्मा की फीस के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन यह माना जाता है कि वह काफी ऊंची फीस लेते हैं। अंबानी परिवार जैसे बड़े उद्योगपति और प्रसिद्ध हस्तियों के लिए वह विशेष सेवाएं प्रदान करते हैं, इसलिए उनकी फीस भी उसी अनुसार होती है।

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding pandit ji Chandra Shekar Sharma fees  - ये मशहूर पंडित कराएंगे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी! लेते हैं  इतनी दक्षिणा | Jansatta

अंबानी परिवार के साथ पंडित जी का जुड़ाव

पंडित चंद्रशेखर शर्मा अपने फेसबुक अकाउंट पर अंबानी परिवार की सारी रस्मो की झलकियां शेयर कर रहे थे। अंबानी परिवार ने जब अपने घर एंटीलिया में गणेश चतुर्थी उत्सव का आयोजन किया था तब उन्‍होंने अपने ऑफिसियल हैंडल से एक फोटो शेयर की थी। कुछ साल पहले उन्होंने मुंबई इंडियंस परिवार के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। इसमें नीता अंबानी, राधिका मर्चेंट, आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और अन्य लोग नजर आ रहे थे।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी में पंडित चंद्रशेखर शर्मा की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उनके विशेष ज्योतिषीय और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए अंबानी परिवार ने उन्हें चुना है। उनकी सेवाएं न केवल शादी समारोह को धार्मिक रूप से संपन्न करती हैं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव भी प्रदान करती हैं।

 

ये भी पढ़ें: Anant Radhika Wedding: दूल्हे राजा का फर्स्ट लुक और भव्य बारात का नजारा