Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • प्रियंका ने कहा- मेरे भाई का मर्डर हुआ है, CBI को दिए सबूत

प्रियंका ने कहा- मेरे भाई का मर्डर हुआ है, CBI को दिए सबूत

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि उनके भाई ने सुसाइड नहीं किया था, बल्कि उनका मर्डर हुआ था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा- वो एक क्रिमिनल लॉयर हैं और जैसे ही उन्होंने सुशांत के कमरे में पंखे और बेड […]

sushant singh rajput
inkhbar News
  • Last Updated: July 15, 2022 17:56:53 IST

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि उनके भाई ने सुसाइड नहीं किया था, बल्कि उनका मर्डर हुआ था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा- वो एक क्रिमिनल लॉयर हैं और जैसे ही उन्होंने सुशांत के कमरे में पंखे और बेड की हाइट देखी तो वो समझ गईं कि इतनी हाइट से सुसाइड किया ही नहीं जा सकता। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सुशांत की डेड बॉडी देखकर उन्हें शक हुआ था। इसके अलावा उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर भी निशाना साधा है।

मेरे भाई का मर्डर हुआ है – प्रियंका

प्रियंका कहती हैं, पुलिस के लोग कह रहे थे कि वहां पर कोई कपड़ा भी मिला था। उसकी लेंथ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये मुमकिन ही नहीं था। बेड और पंखे के बीच उतनी हाइट नहीं थी, जितनी सुशांत की थी। उस दिन रिकॉर्ड में उसकी हाइट भी बदली गई थी। 6 फीट 183 सेंटीमीटर से कुछ और 5’10 या इससे भी कम। यह मेरा पहला नजरिया था और मैंने इसे CBI के साथ शेयर भी किया है।

उस दिन मैंने छत की ओर देखा और फील किया कि वो ऐसा कभी नहीं कर सकता था। जब मैं कमरे में गई तो मैंने वो छत देखी और फिर बेड पर नजर मारी। इस बारे में ज्यादा सोचे बिना ही मैं झट से समझ गई थी कि मेरा भाई कभी ऐसी जगह से लटक ही नहीं सकता है। दोनों (बेड और फॉल्स सीलिंग) के बीच कुछ भी दूरी नहीं थी।’

रिया पर लगाए गंभीर आरोप

प्रियंका ने कहा कि रिया चक्रवर्ती ने उनके भाई की लाइफ बर्बाद कर दी थी। इस बारे में बात करते हुए वो आगे कहती हैं, ‘साल 2019 में जब से रिया चक्रवर्ती मेरे भाई सुशांत की जिंदगी में आई, तभी से उनकी लाइफ बर्बाद होने लगी। इसे लेकर पहली बार मेरे और मेरे भाई के बीच झगड़ा भी हुआ था। उसके छह दिन के अंदर यह सब घट गया। जो लोग इस टॉपिक पर बात नहीं करते और रिया को बचा रहे हैं। उन्होंने ही सुशांत को खत्म करने के लिए रिया को भेजा था।’

महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया