Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • जब 15 साल के लड़के ने कर दिया था सुष्मिता सेन के साथ यह काम….

जब 15 साल के लड़के ने कर दिया था सुष्मिता सेन के साथ यह काम….

मुंबई। आज अपने 47वें जन्म दिन के मौके में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एवं मिस यूनिवर्स रहीं सुष्मिता सेन ने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट लिखा, जिसके चलते शायद उनके फैंस चौंक गए होंगे। उन्होने बीते समय की कुछ ऐसी बातों पर रोशनी डाली जिसे उन्होने शायद अब तक सार्वजनिक नहीं किया था। […]

सुष्मिता सेन ने अपने जन्म दिन पर बताई चौंकाने वाली कहानी
inkhbar News
  • Last Updated: November 19, 2022 10:08:44 IST

मुंबई। आज अपने 47वें जन्म दिन के मौके में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एवं मिस यूनिवर्स रहीं सुष्मिता सेन ने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट लिखा, जिसके चलते शायद उनके फैंस चौंक गए होंगे। उन्होने बीते समय की कुछ ऐसी बातों पर रोशनी डाली जिसे उन्होने शायद अब तक सार्वजनिक नहीं किया था। 15 वर्ष के एक लड़के का ज़िक्र उन्होने अपने पोस्ट के दौरान किया, जब उस लड़के ने सुष्मिता के साथ कुछ ऐसा कर दिया था।

क्या किया था उस लड़के ने?

अपने जन्म दिन के दौरान सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा जो काफी वायरल हो रहा है। सुष्मिता ने बताया कि, कुछ साल पहले मोलेस्टेशन पर एक इवेंट के दौरान जहाँ कई सारे आदमी थे वहां किसी ने मुझे ग़लत तरीके से टच किया वह लड़का सोच रहा था कि, मुझे पता नहीं लगेगा लेकिन मैने उसका हाथ पकड़ कर अपनी ओर खींच लिया जब मैने देखा तो वह सिर्फ 15 साल का एक लड़का था। उन्होने कहा कि, मैं उसे अपने साथ आगे ले गई और कहा कि, यदि मैं अभी इस बारे में सबको बता दूं तो बताओं तुम्हारी ज़िंदगी का क्या होगा। पहले तो वह लड़का बहाने बनाता रहा लेकिन बाद में उसने अपनी ग़लती को कबूल कर लिया।

क्या हुआ उस लड़के के साथ?

सुष्मिता ने आगे बताया कि मैने उस लड़के से कहा कि, बेटा अगर आप सच कह दोगे तो दोनो के लिए अच्छा होगा, इसके बाद लड़के ने अपनी ग़लती मान ली, मैने उससे कहा कि, इससे आपकी ज़िंदगी ख़राब हो सकती है उसके बाद उसने वादा किया कि, अब वह किसी के भी साथ ऐसा दोबारा नहीं करेगा।
सुष्मिता ने कहा कि, शायद उस लड़के को कभी किसी ने समझाया नहीं होगा सज़ा देने से शायद वो बाग़ी हो जाता लेकिन शायद वह समझाने के बाद सुधर गया होगा।